दूल्हे वालों ने दहेज में मांगी थार, लड़की के पिता ने खिलौना थमाकर तोड़ी शादी, कहा- ये लो अब इसे ही चलाओ
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
मेरठ में दहेज के लालच में थार कार मांगने पर लड़की के पिता ने दूल्हे के पिता को खिलौना गाड़ी थमाई।
शादी का रिश्ता दो परिवारों के बीच प्यार और भरोसे से जुड़ता है। वहीं जब इसमें लालच आ जाए तो रिश्ता टूटते देर नहीं लगती है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने दहेज लोभियों को ऐसा अनोखा सबक सिखाया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
दहेज में महंगी थार गाड़ी की डिमांड
'तुम्हें इंसान की नहीं, कार की जरूरत थी', मेरठ में लड़के वालों ने मांगी थार, लड़की के पिता ने थमाई खिलौना कार और तोड़ा रिश्ता#MeerutNews #DowryDemand #Thar #DowrySystem #ViralVideo #UttarPradeshNews https://t.co/utalsXSQRN
— TheSootr (@TheSootr) November 29, 2026
जमीन बिकते ही बदली नियत
लड़की वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज के सामान के साथ 1 लाख रुपए भी दिए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन करीब एक महीने पहले लड़की के पिता बब्बर ने अपनी कुछ जमीन बेची थी। जैसे ही लड़के वालों को जमीन बिकने की भनक लगी, तो उनकी नियत बदल गई। इसी के बाद उन्होंने शादी से पहले दहेज में थार कार की मांग रख दी।
दिनभर इंतजार के बाद थमाई खिलौना गाड़ी
लड़के वाले सुबह ही लड़की के घर पहुंच गए थे और उन्हें उम्मीद थी कि आज उन्हें गाड़ी मिल जाएगी। लड़की के पिता ने उन्हें सुबह से लेकर रात के 10 बजे तक कार के इंतजार में घर पर ही बैठाए रखा। इसके बाद उन्होंने बाजार से मंगाई गई एक प्लास्टिक की खिलौना कार लड़के के पिता शमशेर के हाथ में थमा दी। साथ ही सगाई वापस लेते हुए शादी कैंसिल कर दी।
पिता बोले- तुम्हें इंसान नहीं कार चाहिए
वीडियो में लड़की के पिता कहते हैं कि ये लो थामो इसे हाथ में थामो। तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी बल्कि तुम्हें कार की जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा कि हमने तुम्हें गाड़ी दे दी है। अब इसे ही अपना चलाना, तुम अपने घर मजे में रहो और हम अपने घर रहेंगे। लड़की के पिता ने साफ शब्दों में कहा कि शमशेर ने गांव सौलाना वालों से दहेज में कार मांगी थी। इसलिए आज इनकी सगाई वापस हो गई है और शादी कैंसिल हो गई है।
सिंहासन छत्तीसी : सेहरे की तैयारी और मैडम से यारी, आईएफएस साहब को तीन तरफा टेंशन पड़ रही भारी
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग
By Umeshwari Baghel
NEET UG में बड़े बदलाव की आहट, साल में दो बार नीट होने पर बदलेगा काउंसलिंग कैलेंडर, कोटा एक्सपर्ट ने बताई बड़ी चुनौती
By Jageshwar Prasad
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
By Arun Tiwari
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
By Jageshwar Prasad
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
By Harish Divekar
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
By Umeshwari Baghel