पति के सीने पर छोड़ा सांप, ड्राइवर के प्यार में पागल पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Manya Jain | Jul 18, 2026, 20:09 IST
Share
meerut school owner murder wife arrested
meerut school owner murder wife arrested

मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल की मौत के पीछे पत्नी दामिनी की साजिश निकली। पुलिस के मुताबिक पहले नींद की गोली दी गई, फिर सांप से डसवाया गया। पत्नी, प्रेमी और दो सपेरों समेत 4 गिरफ्तार।

    मेरठ। हस्तिनापुर में एक प्ले स्कूल संचालक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक संचालक की पत्नी ने अपने प्रेमी और स्कूल वैन ड्राइवर के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

    पहले दूध में नींद की गोली दी गई, फिर कंबल में सांप छोड़ा गया। कॉल डिटेल की जांच के बाद ड्राइवर ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी, ड्राइवर और दो सपेरों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    अतुल अपनी पत्नी दामिनी और बेटे के साथ किराये के मकान में रहते थे।
    अतुल अपनी पत्नी दामिनी और बेटे के साथ किराये के मकान में रहते थे।


    इंटरनेट पर किया था सर्च

    इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने इंटरनेट पर काफी सर्च किया था। इसके बाद सपेरों से संपर्क करके जहरीला सांप मंगवाया गया। पूछताछ में कुछ नई जानकारियां भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि दामिनी और अतुल ने पहले ही प्लानिंग कर ली थी। इन दोनों ने करीब 2 से 3 महीने पहले ही वहाँ रहना शुरू किया था। वे हस्तिनापुर के एक मकान में किराए पर रह रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हत्या की पूरी साजिश को अंजाम दिया। पुलिस अब उनके इंटरनेट सर्च की हिस्ट्री भी खंगाल रही है। इससे उनके खिलाफ कोर्ट में पुख्ता सबूत तैयार किए जा सकेंगे।

    क्या है पूरा मामला

    मृतक का नाम अतुल कुमार (32) है। वे बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। पिछले सात साल से वे हस्तिनापुर में किराए के मकान में पत्नी दामिनी (30) और छह साल के बेटे के साथ रह रहे थे। अतुल और दामिनी बीते चार साल से कृष्ण किड्स प्ले स्कूल चला रहे थे, जिसमें नर्सरी से कक्षा 5 तक करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं।

    शुक्रवार सुबह मिला शव

    शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अतुल का शव किराए के कमरे में बेड पर मिला। पत्नी और परिवार के लोग शव लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पत्नी पर सांप से कटवाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    कॉल डिटेल से खुला राज

    पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान कॉल डिटेल खंगाली गई, तो वैन ड्राइवर से हुई ज्यादा बातचीत पर शक गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर ड्राइवर ने पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार पहले पति को दूध में नींद की गोलियों की ओवरडोज दी गई। इसके बाद जहरीला सांप उसके कंबल में छोड़कर उसे डसवा दिया गया।

    पत्नी से पूछताछ में क्या सामने आया

    पत्नी ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह रात करीब 2 बजे अपने बेटे को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब वह कमरे में पहुंची, तो पति चादर ओढ़कर बेड पर लेटे थे। कई बार आवाज देने पर भी कोई हलचल नहीं हुई, तो उसने चादर हटाई। वहां सांप देखकर वह चीख पड़ी। जांच में मृतक के दाएं पैर पर सांप के काटने के निशान मिले।

    चार आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में पत्नी दामिनी, वैन ड्राइवर तुषार और दो सपेरे सोनू व उदय समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    सीओ मवाना ने क्या बताया

    सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि स्कूल संचालक का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। उन्होंने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर ड्राइवर तुषार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने हत्या की पूरी बात कबूल कर ली। उनके मुताबिक ड्राइवर तुषार, पत्नी दामिनी, सपेरे सोनू और उदय को गिरफ्तार किया गया है।

    परिवार में पहले भी हो चुका है हादसा

    अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता अजब सिंह गांव में खेती करते हैं और मां संतोष देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई कुलदीप फौज से रिटायर हैं। दूसरे नंबर के भाई मनदीप ने चार साल पहले अपनी जान ले ली थी। परिजनों के मुताबिक अतुल ने प्ले स्कूल शुरू करने से पहले एक कंप्यूटर कंपनी में निजी नौकरी की थी। सात साल पहले उन्होंने दामिनी से लव मैरिज की थी।

    परिजनों को पहले से था शक

    परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे दामिनी ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। परिवार का कहना है कि उन्हें पहले से ही बहू पर शक था, इसलिए उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा करना शुरू किया।

    आगे की जांच जारी

    पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की साजिश की पूरी कड़ी सामने आ सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और साफ होगी। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

    गांव में सांप को किया गया कैद

    घटना के बाद ग्रामीणों ने कमरे में मौजूद सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया था। यह घटना इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों में इस साजिश को लेकर हैरानी और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी है।

    ये भी पढ़ें...

    पति-पत्नी के रिश्तों का बन रहा क्रिमिनल ग्राफ: सोनम से सिया तक... क्यों बढ़ा खूनी खौफ?

    पत्नी निकली सुहाग की हत्यारन, आशिक के साथ मिल पति को दी दर्दनाक मौत, ऐसे खुला राज

    दुबई में कारोबारी अगवा, भीलवाड़ा में पत्नी से 40 लाख की फिरौती, 2 आरोपी गिरफ्तार

    होटल में नाबालिग से साथ पकड़ाया अकरम, पत्नी बोली- हिंदू लड़कियों को फंसाता है

    Tags:
    • स्कूल वैन ड्राइवर
    • पति की हत्या
    • रिटायर
    • हस्तिनापुर
    • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं