पति-पत्नी के रिश्तों का बन रहा क्रिमिनल ग्राफ: सोनम से सिया तक... क्यों बढ़ा खूनी खौफ?
Amresh Kushwaha | Published:
केतन सिया राजा रघुवंशी सोनम
केतन-सिया और राजा रघुवंशी जैसे मामलों के बाद अंतरंग रिश्तों में हिंसा पर सवाल उठे हैं। मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के मुताबिक पिछले सात-आठ साल में पुरुषों के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना के मामले 60-70% बढ़े हैं। जानें वजह...
समझें क्या है पूरा मामला...
- पति-पत्नी के रिश्तों में हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
- पुरुषों के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना के केस 60-70% बढ़े हैं।
- हत्या जैसे विचार लेकर आने वाले मरीज भी बढ़े हैं।
- सोशल मीडिया और न्यूक्लियर फैमिली इसके बड़े कारण हैं।
- एक्सपर्ट कहते हैं, अपराध को मानसिक बीमारी से जोड़ना गलत है।
आंकड़े क्या कहते हैं?
पत्नी बोली, हत्या का डर सता रहा
जांच में पता चला कि वह लंबे समय से अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रही थी। उसके व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ समस्याएं भी सामने आईं। इसके बाद उसे कपल काउंसलिंग दी गई। तीन-चार महीने के इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार आया है।
पति ने कहा, हत्या कर जेल चला जाऊंगा
मनोवैज्ञानिक जांच में उसमें पर्सनैलिटी डिसऑर्डर और डिप्रेशन जैसी समस्याएं मिलीं। इलाज के दौरान उसके इंपल्स कंट्रोल पर काम किया गया। डॉ. त्रिवेदी ने साफ कहा कि हर मानसिक रोगी को हिंसक मानना गलत होगा।
क्यों बढ़ रही है यह सोच
उन्होंने बताया कि पहले फिल्मों के हीरो रोमांटिक हुआ करते थे। अब ज्यादातर लोकप्रिय किरदार ग्रे शेड वाले होते हैं। अपराध करने वाले किरदार भी नायक की तरह दिखाए जाते हैं। इससे अपराध के प्रति समाज की सोच बदल रही है।
हर आरोपी बीमार नहीं होता
अंतरंग रिश्तों में हिंसा को समझें
किन संकेतों पर रखें नजर
इसके अलावा बदला लेने की सोच, अवैध संबंध और आर्थिक लालच भी बड़े कारण बनते हैं। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव भी अहम भूमिका निभाते हैं। संयुक्त परिवारों का टूटना, नशे की लत और असहमति जताने की क्षमता न होना भी वजह बनते हैं। घरेलू हिंसा का बढ़ता दायरा, अपराध की पूर्व-योजना और कानूनी परिणामों का गलत आकलन भी इसमें शामिल हैं।
स्वस्थ अलगाव को मिले स्वीकृति
उनका कहना है कि समाज को स्वस्थ अलगाव को भी स्वीकार करना चाहिए। हर रिश्ते का सफल होना जरूरी नहीं है। जब दो लोगों के बीच लगातार टकराव हो तो सम्मानजनक अलगाव भी एक विकल्प होना चाहिए। यही सोच आगे चलकर बड़ी घटनाओं को रोक सकती है।
जानें केतन अग्रवाल मर्डर केस क्या है?
जानें राजा रघुवंशी हत्याकांड क्या था?
सर्च के लिए स्पेशल टीम बनी थी। फिर तीन जून को राजा रघुवंशी की बॉडी गहरी खाई में मिली थी। वहीं सोनम लापता रही। इसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई और फिर लापता की जगह हत्या के एंगल से जांच शुरू हुई थी।
इसके बाद सोनम रघुवंशी यूपी में सरेंडर हुई थी। साथ ही, खुद को पीड़ित बताया था। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम भी इस कांड की मुख्य किरदार है। वहीं, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
आगरा का सुरेंद्र हत्याकांड क्या है?
ये खबरें भी पढ़िए...
केतन मर्डर केस में नया खुलासा, सिया ने राजा रघुवंशी केस जानकर बनाई थी प्लानिंग
सोनम रघुवंशी का सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा, बड़ी बेंच में जा सकता है केस
सोनम रघुवंशी की जमानत रहेगी जारी, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, मांगे दस्तावेज
सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय पुलिस बोली- वो भाग जाएगी
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
By Jageshwar Prasad
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
By Jageshwar Prasad
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
By Sandeep Kumar
हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल
By Raghvendra Singh Rathore
जड़ी-बूटी असली है या नकली, अब DNA से खुलेगा राज! जयपुर में दुनिया का पहला द्रव्यगुण सेंटर शुरू
By Jageshwar Prasad