सोनम रघुवंशी की जमानत रहेगी जारी, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, मांगे दस्तावेज
Sanjay Gupta | Jul 03, 2026, 13:17 IST
सोनम रघुवंशी की जमानत रहेगी जारी
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम की जमानत फिलहाल जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की तुरंत सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि सोनम अभी जेल से बाहर है, इसलिए उसकी जमानत पर तुरंत रोक नहीं लगाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट से सोनम रघुवंशी को राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी राहत मिल गई है। मेघालय पुलिस की हाईकोर्ट शिलांग के फैसले के खिलाफ लगी याचिका में सोनम रघुवंशी की जमानत को बनाए रखा गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें हाईकोर्ट के फैसले पर कुछ आपत्तियां हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने इसमें सभी दस्तावेज और जानकारी बुलाई है। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में ही इस पर अंतिम फैसला संभावित है। वहीं राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने द सूत्र से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगली सुनवाई में सोनम की जमानत रद्द हो जाएगी। अभी केवल निचली कोर्ट से दस्तावेज मांगे गए हैं। अगली सुनवाई अहम होगी।
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की अवकाशकालीन पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के आवेदन पर अर्जेंट सुनवाई की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह सुनियोजित हत्या है। सोनम ने साथियों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया था।
सोनम को जिला कोर्ट सोहरा से 27 अप्रैल को जमानत मिली थी और हाईकोर्ट शिलांग ने भी 29 जून को मेघालय पुलिस की याचिका खारिज कर दी थी। इसके चलते उसकी जमानत बनी हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मेघालय पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची और अर्जेंट हियरिंग की मांग हुई।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गुरुवार को जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच से मामले (सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका) की तुरंत सुनवाई की मांग की थी। इसमें कहा गया था कि पुलिस की केवल लिपिकीय त्रुटि है और इसमें धारा गलत लिख दी गई थी।
सोनम को मामले और अपने ऊपर लगे आरोपों की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसे जमानत दे दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान सोनम फरार हो सकती है।
सोहरा जिला कोर्ट ने 27 अप्रैल को सोनम (सोनम रघुवंशी केस) को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी। इसके बाद मेघालय पुलिस हाईकोर्ट पहुंची, जहां 29 जून को फैसला आया। सोनम के वकील ने कहा था कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया सही नहीं अपनाई गई। दस्तावेजों में गलत धारा लिखी गई और सोनम को आरोपों की पूरी जानकारी भी नहीं दी गई। जिला कोर्ट ने इस दलील को सही माना था। हाईकोर्ट ने भी इसी तर्क को स्वीकार किया। कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने बिना ठीक से सोचे गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। गिरफ्तारी की चेकलिस्ट में राजा की हत्या का जिक्र तक नहीं था। सोनम से पहले से तय सामान्य सवालों पर ही हस्ताक्षर कराए गए। हाईकोर्ट ने पूरी प्रक्रिया को हास्यास्पद (Ridiculous) बताया था।
मेघालय पुलिस को लगातार आशंका है कि जमानत पर रहने पर सोनम (सोनम रघुवंशी आज की न्यूज) भाग जाएगी। बीच में भी ऐसी खबरें चली कि सोनम नेपाल भाग गई है। लेकिन बाद में सोनम ने मीडिया से चर्चा कर कहा कि वह कहीं नहीं भाग रही है और जिला कोर्ट की जमानत शर्तों का पालन कर रही है। वह इंदौर भी नहीं जा रही है और कोर्ट केस के लिए शिलांग ही रहेगी।
सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय पुलिस बोली- वो भाग जाएगी
सोनम की जमानत के खिलाफ राजा रघुवंशी का परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट
मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी चेकलिस्ट में राजा की हत्या का जिक्र ही नहीं, हाईकोर्ट ने बताया हास्यास्पद
सोनम रघुवंशी की जमानत जारी रहेगी, शिलांग हाईकोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका की खारिज
सोनम रघुवंशी की जमानत का फैसला आज किसी भी वक्त, शिलांग हाईकोर्ट ने किया लिस्ट
सुप्रीम कोर्ट ने इसमें सभी दस्तावेज और जानकारी बुलाई है। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में ही इस पर अंतिम फैसला संभावित है। वहीं राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने द सूत्र से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगली सुनवाई में सोनम की जमानत रद्द हो जाएगी। अभी केवल निचली कोर्ट से दस्तावेज मांगे गए हैं। अगली सुनवाई अहम होगी।
इस बेंच ने की सुनवाई
सोनम को जिला कोर्ट सोहरा से 27 अप्रैल को जमानत मिली थी और हाईकोर्ट शिलांग ने भी 29 जून को मेघालय पुलिस की याचिका खारिज कर दी थी। इसके चलते उसकी जमानत बनी हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मेघालय पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची और अर्जेंट हियरिंग की मांग हुई।
सुप्रीम कोर्ट में यह हुआ
सोनम को मामले और अपने ऊपर लगे आरोपों की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसे जमानत दे दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान सोनम फरार हो सकती है।
हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को विवेकहीन बताया था
सोनम के फरार होने की आशंका जता रही पुलिस
सोनम रघुवंशी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
सोनम की जमानत के खिलाफ राजा रघुवंशी का परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट
मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी चेकलिस्ट में राजा की हत्या का जिक्र ही नहीं, हाईकोर्ट ने बताया हास्यास्पद
सोनम रघुवंशी की जमानत जारी रहेगी, शिलांग हाईकोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका की खारिज
सोनम रघुवंशी की जमानत का फैसला आज किसी भी वक्त, शिलांग हाईकोर्ट ने किया लिस्ट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari