सोनम रघुवंशी की जमानत का फैसला आज किसी भी वक्त, शिलांग हाईकोर्ट ने किया लिस्ट

Sanjay Gupta | Jun 29, 2026, 12:13 IST
Share
sonam raghuvanshi bail shillong highcourt
sonam raghuvanshi bail shillong highcourt

इंदौर के ट्रांसपोर्ट काराबोरी राजा रघुवंशी के हनीमून मर्डर केस की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत पर 29 जून सोमवार को फैसला हो रहा है। इस केस को शिलांग हाईकोर्ट में फैसला सुनाने के लिए लिस्ट किया गया है।

इंदौर | शिलांग में हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी क्या फिर जेल जाएगी? इस सवाल का जवाब आज यानी सोमवार 29 जून को मिल जाएगी। शिलांग हाईकोर्ट जस्टिस डब्ल्यू. डियांगडोह की कोर्ट में यह केस फैसला सुनाने के लिए लिस्ट हुआ है।

10 जून को रख लिया था फैसला सुरक्षित

जिला कोर्ट से सोनम रघुवंशी की जमानत 27 अप्रैल को हुई थी। इस फैसले के खिलाफ मेघालय पुलिस ने मई के पहले सप्ताह में अपील कर दी थी। इसके बाद 1 जून से लेकर 10 जून तक चली सुनवाई में सभी पक्षों को सुना गया। सोनम रघुवंशी की ओर से पांच-पांच वकील जमानत के बचाव के लिए उतरे। वहीं मेघालय पुलिस की ओर से इसे प्राथमिकता लेते हुए शासकीय अधिवक्ता मैदान में उतारे। सोनम के वकीलों ने इसमें कई बार समय लिया और आखिरकार हाईकोर्ट ने अंतिम समय देकर लिखित जवाब ले लिया। इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसे अब सुनाया जाएगा।

जिला कोर्ट में ऐसे हुई थी जमानत

मेघालय पुलिस द्वारा 9 जून 2025 को गिरफ्तार हुई सोनम रघवुंशी की जिला कोर्ट से 27 अप्रैल 2026 में जमानत हो गई थी। दरअसल पुलिस ने गिरफ्तारी दस्तावेज में कुछ जगह पर धारा 103 की जगह 403 लिख दी थी। इससे सोनम के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया का सही पालन नहीं हुआ और बचाव का मौलिक अधिकार का हनन हुआ। इसके बाद जमानत हो गई थी। हालांकि शर्त थी कि सोनम शिलांग छोड़कर नहीं जाएगी। इसके बाद वह तभी से जमानत के बाद भी शिलांग में ही है।

पहली बार बोली थी सोनम कहीं नहीं भाग रही

हाल ही में सोनम का कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया से चर्चा का पहला वीडियो सामने आया था। इसमें सोनम ने कहा था कि सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं। मैं ना नेपाल भाग रही हूं ना ही इंदौर जा रही हूं। जमानत पर हूं और सभी शर्तों का पालन कर रही हूं। मैं लगातार कोर्ट में पेश हो रही हूं और शर्तों का पालन कर रही हूं।

ये भी पढ़ें...

केतन मर्डर केस पर भड़कीं राजा रघुवंशी की मां, कहा- सोनम की दूसरी परछाई सिया गोयल!

मेघालय डीजीपी ने सोनम रघुवंशी की जमानत को दी चुनौती, कहा- जांच सही हुई

राजा रघुवंशी मर्डर: सोनम की जमानत को चुनौती देगी मेघालय पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा की मां बोलीं-सोनम का परिवार कर रहा उसकी मदद

Tags:
  • मेघालय
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज