सोनम रघुवंशी की जमानत जारी रहेगी, शिलांग हाईकोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका की खारिज

Sanjay Gupta | Jun 29, 2026, 18:27 IST
Share
सोनम रघुवंशी की जमानत जारी रहेगी
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. शिलांग हाईकोर्ट ने मेघालय पुलिस की जमानत रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले से सोनम रघुवंशी की जमानत और शिलांग में रहने की शर्त जारी रहेगी।

शिलांग में हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी क्या फिर जेल जाएगी? इस सवाल का जवाब सोमवार 29 जून को मिल गया।

शिलांग हाईकोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज कर दी। इसकी पुष्टि सोनम के वकील सुदेव थापा ने की है। द सूत्र ने सुबह ही बताया था कि सोमवार को फैसला आएगा। हाईकोर्ट के आदेश की कापी अभी नहीं आई है।

10 जून को रख लिया था फैसला सुरक्षित

जिला कोर्ट से सोनम रघुवंशी की जमानत 27 अप्रैल को हुई थी। इस फैसले के खिलाफ मेघालय पुलिस ने मई के पहले सप्ताह में अपील कर दी थी। इसके बाद इसमें 1 जून से लेकर 10 जून तक सुनवाई चली और सभी पक्षों को सुना गया।

सोनम रघुवंशी की ओर से पांच-पांच वकील जमानत के बचाव के लिए उतरे। वहीं मेघालय पुलिस की ओर से इसे प्राथमिकता लेते हुए शासकीय अधिवक्ता मैदान में उतारे।

सोनम के वकीलों ने इसमें कई बार समय लिया और आखिरकार हाईकोर्ट ने् अंतिम समय देकर लिखित जवाब ले लिया। इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसे अब सुनाया गया

जिला कोर्ट में ऐसे हुई थी जमानत

मेघालय पुलिस द्वारा 9 जून 2025 को गिरफ्तार हुई सोनम रघवुंशी की जिला कोर्ट से 27 अप्रैल 2026 में जमानत हो गई थी। दरअसल पुलिस ने गिरफ्तारी दस्तावेज में कुछ जगह पर धारा 103 की जगह 403 लिख दी थी।

सोनम के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया का सही पालन नहीं हुआ और बचाव का मौलिक अधिकार का हनन हुआ। इसके बाद जमानत हो गई थी। हालांकि शर्त थी कि सोनम शिलांग छोड़कर नहीं जाएगी। इसके बाद वह तभी से जमानत के बाद भी शिलांग में ही है।

पहली बार बोली थी सोनम कहीं नहीं भाग रही

हाल ही में सोनम का कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया से चर्चा का पहला वीडियो सामने आया था। इसमें सोनम ने कहा था कि सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं। मैं ना नेपाल भाग रही हूं ना ही इंदौर जा रही हूं। जमानत पर हूं और सभी शर्तों का पालन कर रही हूं। मैं लगातार कोर्ट में पेश हो रही हूं और शर्तों का पालन कर रही हूं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सोनम रघुवंशी की जमानत का फैसला आज किसी भी वक्त, शिलांग हाईकोर्ट ने किया लिस्ट

मेघालय डीजीपी ने सोनम रघुवंशी की जमानत को दी चुनौती, कहा- जांच सही हुई

सोनम रघुवंशी बोली- नहीं भागी नेपाल, सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे, अभी नहीं आऊंगी इंदौर

सोनम रघुवंशी के पास बचाव का आखिरी मौका: शिलांग हाईकोर्ट आज सुनेगा अंतिम दलील

Tags:
  • मेघालय
  • याचिका खारिज
  • जमानत
  • सोनम रघुवंशी
  • शिलांग हाईकोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं