फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के लिए देने होंगे पैसे, लॉन्च हुए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान
Aman Vaishnav | May 28, 2026, 12:52 IST
meta launches paid subscription facebook instagram whatsapp
Meta ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लस प्लान्स का ऐलान किया है। अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप पर प्रीमियम फीचर्स के लिए हर महीने पैसे देने होंगे।
समझें क्या है पूरा मामला...
- Meta ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लस वर्जन का ऐलान किया है।
- इन प्लान्स का मकसद सिर्फ विज्ञापन पर निर्भर न रहकर कंपनी की कमाई को बढ़ाना है।
- इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत करीब 387 रुपए महीना रखी गई है।
- इन प्लस प्लान्स में यूजर्स को कस्टम थीम, एनिमेटेड रिएक्शन जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे।
- इसके अलावा कंपनी ने AI लवर्स के लिए Meta One नाम से अलग-अलग महंगे प्लान भी पेश किए हैं।
कंपनी ने अब नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स की घोषणा की है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब इन ऐप्स में कुछ खास फीचर्स के लिए हर महीने अपनी जेब ढीली करनी होगी।
कंपनी ने ये प्लान पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत के यूजर्स के लिए भी पेश किए हैं। मेटा अब अपने ऐप्स का प्लस वर्जन ला रही है। जो लोग पैसे देंगे उन्हें कुछ ऐसे एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे। ये मुफ्त वर्जन इस्तेमाल करने वालों को नहीं दिए जाएंगे।
WhatsApp, Instagram, FB Face Global Outage
पैसे वसूलने की तैयारी में है Meta?
कमाई बढ़ाने के लिए कंपनी ने यह नया रास्ता खोजा है। कंपनी चाहती है कि जो यूजर्स प्रीमियम फीचर्स, बेहतर एक्सपीरियंस और ज्यादा ऑडियंस चाहते हैं, वे इसके बदले हर महीने एक तय पेमेंट करें।
कितनी होगी प्लान्स की कीमत ?
| ऐप का नाम ( | मंथली कीमत डॉलर में | भारतीय रुपयों में अनुमानित कीमत |
| Instagram Plus | $3.99 प्रति महीना | करीब 387 रुपये |
| Facebook Plus | $3.99 प्रति महीना | करीब 387 रुपये |
| WhatsApp Plus | $2.99 प्रति महीना | करीब 290 रुपये |
WhatsApp Plus में मिलेंगे धांसू फीचर्स
- अपनी पसंद की कस्टम थीम और यूनिक रिंगटोन।
- चैट के लिए प्रीमियम स्टिकर्स।
- नॉर्मल लिमिट से ज्यादा चैट्स को टॉप पर पिन करने की सुविधा।
whatsapp-49-1739532676-694257
Facebook और Instagram Plus में क्या खास?
- आप आसानी से देख पाएंगे कि आपकी स्टोरी को किसने और कितनी बार दोबारा देखा है।
- क्लोज फ्रेंड्स से आगे बढ़कर अब आप जितनी चाहें उतनी स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे।
- आप बिना व्यूअर्स लिस्ट में आए यानी बिना सामने वाले को पता चले उसकी स्टोरी का प्रीव्यू देख पाएंगे।
- आपकी स्टोरी 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक दिखाई देगी।
- हर हफ्ते अपनी एक स्टोरी को स्पॉटलाइट कर सकेंगे, जिससे उसे ज्यादा से ज्यादा लोग देख पाएं।
- आप अपनी स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में किसी का भी नाम सर्च कर सकेंगे।
कॉस्मेटिक अपग्रेड्स
- एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन।
- कस्टम ऐप आइकन और बायो के लिए खास फॉन्ट्स।
- अपनी प्रोफाइल पर ज्यादा पोस्ट को पिन करने की सुविधा।
एआई, क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए नए प्लान्स
1. Meta AI सब्सक्रिप्शन प्लान्स
- Meta One Plus: इसकी कीमत 7.99 डॉलर (करीब 775 रुपए) महीना है। यह उन लोगों के लिए है जो बहुत ज्यादा इमेज, वीडियो जनरेट करते हैं या लंबे रीजनिंग टास्क करते हैं।
- Meta One Premium: इसकी कीमत 19.99 डॉलर (करीब 1,939 रुपए) महीना है। इसमें प्लस प्लान वाले सभी फीचर्स मिलेंगे, लेकिन उनकी यूसेज लिमिट (Usage Limit) बहुत ज्यादा होगी।
2. क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए प्लान्स
- Meta One Essential: इसकी कीमत 14.99 डॉलर (करीब 1,454 रुपए) महीना है। इसमें वेरिफिकेशन के फायदे और बेहतर प्रोफाइल लिंक्स मिलेंगे। इससे क्रिएटर्स खुद को दूसरे सोशल मीडिया और वेब पोर्टल पर प्रमोट कर सकेंगे।
- Meta One Advanced: यह प्लान खास तौर पर इंफ्लुएंसर्स और बिजनेस के लिए बना है। इसका मुख्य काम रीच को बढ़ाना है। इसमें सब्सक्राइबर्स को फेसबुक फीड और सर्च रिजल्ट में प्राथमिकता दी जाएगी।
Meta Layoffs: मेटा ने शुरू की 8000 पदों पर छंटनी, जानिए क्या है जुकरबर्ग का प्लान
अब एक ही पासवर्ड से खुलेंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, मेटा ला रहा है Meta One Login System
चीन का एआई पेट ट्रांसलेटर: AI कॉलर बताएगा पालतू जानवर क्या कहता है
मैप फीचर से दोस्तों की लोकेशन देखना हुआ आसान, Instagram ने लॉन्च किए 3 नए फीचर्स
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari