मराठी ने नॉनवेज खाया, गुजराती ने शोर मचाया, भड़की प्रदेश की सियायत

Sandeep Kumar | Apr 18, 2025, 20:01 IST
Share
mns-marathi-gujarati
mns-marathi-gujarati

मुंबई के घाटकोपर में मराठी और गुजराती समुदाय के बीच नॉनवेज खाने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल एक गुजराती परिवार पर मराठी परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले में सिसायत शुरू हो गई है...

देश दुनिया न्यूज: मुंबई के संभव दर्शन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में मराठी और गुजराती समुदायों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गुजराती परिवार ने मराठी परिवार को नॉनवेज खाने के कारण उन्हें गंदा कहा। इस पर मराठी परिवार का कहना है कि उनके खाने-पीने के तरीके को लेकर पड़ोसियों ने अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी हुई।

क्या है पूरा मामला

राम रिंगे नामक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें कहा गया कि मराठी लोग गंदे होते हैं क्योंकि वे मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को सूचित किया। मनसे के नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सोसाइटी के निवासियों को चेतावनी दी। अगर किसी ने मराठियों के साथ गलत व्यवहार किया, तो उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़िए... आखिर कहां अटकी है पीडब्ल्यूडी के दागी अफसरों की ईओडब्ल्यू-लोकायुक्त जांच

ये खबर भी पढ़िए... सात सालों के इंतजार बाद खेतों में अब सौर ऊर्जा से चलेंगे पंप

मनसे का हस्तक्षेप

मनसे के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर लोगों को समझाया और सोसाइटी के गुजराती और जैन निवासियों को फटकार लगाई। एमएनएस के कामगार सेना के उपाध्यक्ष राज परते ने सोसाइटी में प्रवेश किया और वहां के निवासियों से घटना के बारे में स्पष्टीकरण मांगा। हालांकि, आरोपी शाह नामक व्यक्ति अब तक सामने नहीं आया है। फिर भी, अन्य सोसाइटी के निवासियों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया और कहा कि वे मराठी और गैर-मराठी समुदाय के बीच कोई भेदभाव नहीं करते हैं और मांसाहारी भोजन पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए... रीवा को चर्लपल्ली से जोड़ेगी ये ट्रेन, गुजरेगी भोपाल मंडल से

ये खबर भी पढ़िए... एमपी पुलिस में महिलाओं की 33% भागीदारी होने में लगेंगे 80 साल, इन राज्यों में 3 साल में करेंगे टारगेट पूरा

भैयाजी जोशी का विवादित बयान

हाल ही में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता भैयाजी जोशी ने मुंबई की भाषा मुद्दे पर एक विवादास्पद बयान दिया था । उन्होंने कहा था कि "मुंबई में मराठी सीखने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। घाटकोपर क्षेत्र में गुजराती भाषा प्रचलित है। इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि विवाद और बढ़ सकता है।

Tags:
  • मुंबई
  • गुजराती
  • मराठी
  • नॉनवेज
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती