G7 समिट से पहले मोदी पहुंचे फ्रांस, मैक्रों से की मुलाकात, 12 डील संभव
Jitendra Shrivastava | Jun 14, 2026, 19:49 IST
Photograph: (THESOOTR)
NEW DELHI. पीएम मोदी ने फ्रांस के नीस में राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की। 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। 12 समझौते और 114 राफेल डील पर चर्चा संभव। G7 समिट में भी होंगे शामिल।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मोदी की 7वीं फ्रांस यात्रा, ट्रम्प से भी मुलाकात होगी।
- मोदी-मैक्रों मिले, भारत-फ्रांस की दोस्ती और गहरी।
- फ्रांस बोला: दुनिया भारत संग इनोवेशन करना चाहती है।
- नीस में खुला 'भारत इनोवेट्स', 100+ स्टार्टअप्स की धूम।
- 114 राफेल डील पर आज बड़ी चर्चा संभव।
इस दौरान टेक्नोलॉजी, एआई और रक्षा क्षेत्र में 12 बड़े समझौते होने की संभावना है। 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर भी अहम चर्चा हुई।
modi macron meeting
नीस में मिले दो देशों के नेता
यह कार्यक्रम भारतीय स्टार्टअप्स और यूरोपीय निवेशकों को एक मंच पर लाने की कोशिश है। इसमें 100 से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप्स शामिल हुए।
modi macron meeting (2)
मोदी ने कहा: दोनों देशों की एक सोच
उन्होंने कहा कि भारत में अभी 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। देश के युवा हर चुनौती का जवाब नई तकनीक से दे रहे हैं। एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष तकनीक आने वाले कल को आकार देंगी।
modi macron meeting (4)
मैक्रों बोले: भारत इनोवेट करता है
उन्होंने यह भी कहा कि भारत हर साल अमेरिका और यूरोप को मिलाकर जितने इंजीनियर तैयार होते हैं, उतने अकेले तैयार करता है। फ्रांस 'मेक इन इंडिया' का सच्चा भागीदार रहा है।
मैक्रों ने एआई पर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ देश एआई मॉडल्स को बंद और सीमित रखना चाहते हैं। लेकिन भारत और फ्रांस खुले, बहुभाषी और सहयोगी एआई के पक्षधर हैं।
modi macron meeting (3)
परमाणु ऊर्जा पर भी बड़ी बात
स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर – Small Modular Reactor) जैसी नई तकनीकों में दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं। यह ऊर्जा आत्मनिर्भरता और जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम होगा।
114 राफेल डील पर नजरें
हालांकि अभी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस – Cabinet Committee on Security) की मंजूरी बाकी है। पीएम की यात्रा के बाद ही इस डील पर अंतिम फैसला होगा।
6 दिन, 3 देश, कई अहम मुलाकातें
16 से 17 जून को एवियान में जी7 समिट (G7 summit) में हिस्सा लेंगे। 17 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से भी द्विपक्षीय मुलाकात होगी। दोनों नेता करीब 16 महीने बाद मिलेंगे। 18 जून को पेरिस में विवाटेक सम्मेलन में मैक्रों के साथ जाएंगे।
modi macron meeting (5)
होर्मुज गठबंधन पर भी फैसला संभव
ये खबरें भी पढ़ें...
भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म: स्वदेशी बंदी जैकेट को मिली जगह, जानें क्या बदला
गडकरी ने E100 इथेनॉल फ्यूल को दी मंजूरी, डेढ़ महीने में आएंगी फ्लेक्स-फ्यूल कारें
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने
हैरी बॉक्सर कैसे बन रहा लॉरेंंस गैंग में बड़ा चेहरा, जानिए पूरी इनसाइड कहानी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari