अब नहीं होगा मन की बात का प्रसारण, जानिए PM मोदी ने क्या कारण बताया

नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात का आज (25 फरवरी) 110वां एपिसोड सुबह 11 बजे से ब्रॉडकास्ट हुआ। ये साल 2024 का दूसरा मन की बात कार्यक्रम था।

author-image
Pratibha Rana
New Update
बल

मोदी के मन की बात

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Modi ) के रेडियो प्रोग्राम मन की बात ( Mann Ki Baat ) का आज (25 फरवरी) 110वां एपिसोड सुबह 11 बजे से ब्रॉडकास्ट हुआ। ये इस साल का दूसरा मन की बात कार्यक्रम  ( Mann Ki Baat 110th episode ) था। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की अहमियत का जिक्र किया और नमो ड्रोन दीदी से बात की।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कर्मियों को मार्च में मिलेगी खुशखबरी, DA में होगा इजाफा !

हर महीने के आखिरी रविवार को देश को करते हैं संबोधित

पीएम नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश को संबोधित करते हैं। वह अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं। रेडियो प्रोग्राम मन की बात का आज रविवार 26 नवंबर को 107वां एपिसोड है। इसे आकाशवाणी, दूरदर्शन, न्यूजऑनएयर मोबाइल समेत प्रधानमंत्री मोदी के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी सुना जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में EOW की कार्रवाई, विवेक ढांड और अनिल टुटेजा के ठिकानों में छापा

यहां सुनें मन की बात

रेडियो प्रोग्राम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट, न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर मन की बात का कार्यक्रम सुना जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...jyotiraditya scindia प्लान बनाते रहे, केपी यादव ने कर दिया उद्घाटन

ये खबर भी पढ़िए..राममय होगा राजिम कुंभ कल्प, अयोध्या धाम की तर्ज पर मुख्य पंडाल तैयार

2014 में पहला मन की बात एपिसोड हुआ था टेलीकास्ट

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को टेलीकास्ट हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। बाद में जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। बता दें, मन की बात कार्यक्रम का टेलीकास्ट 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। वहीं मोदी की मन की बात का 105वां एपिसोड 24 सितंबर को प्रसारित हुआ था। इस एपिसोड में उन्होंने चंद्रयान, G20, जर्मनी की 21 साल की दृष्टिहीन कैसमी का भारतीय संगीत से प्रेम सहित अन्य मुद्दों पर बात की थी।

  • Feb 25, 2024 11:43 IST
    PM मोदी ने क्या कारण बताया 

    पीएम ने कहा कि जब आपसे ‘मन की बात’ में संवाद होगा तो वो ‘मन की बात’ का 111वां एपिसोड होगा। अगली बार ‘मन की बात’ की शुरुआत 111 के शुभ अंक से हो तो इससे अच्छा भला क्या होगा लेकिन साथियों, आपको मेरा एक काम करते रहना है। मन की बात भले तीन महीने के लिए रुक रहा हो लेकिन देश की उपलब्धियां थोड़ी रुकेंगी, इसलिए आप मन की बात हैशटैग के साथ समाज की, देश की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर डालते रहें।



  • Feb 25, 2024 11:43 IST
    अब नहीं होगा मन की बात का प्रसारण

    मोदी ने कहा कि मन की बात’ में देश की सामूहिक शक्ति की बात होती है, देश की उपलब्धि की बात होती है। ये एक तरह से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है लेकिन फिर भी राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में अब अगले तीन महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा। 



  • Feb 25, 2024 11:37 IST
    PM ने 'ड्रोन दीदी' के नाम से मशहूर सीतापुर की सुनीता से की बात



  • Feb 25, 2024 11:35 IST
    8 मार्च को मनाएंगे महिला दिवस

    'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं से बात की। PM मोदी ने कहा कि कुछ दिनों बाद 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को सलाम करने का अवसर है। 



MANN KI BAAT मन की बात modi मोदी Mann Ki Baat 110th episode