जो भारत में मुस्लिम नहीं चाहता, वो हिंदू नहीं हो सकता-मोहन भागवत

Aman Vaishnav | Updated:
Share
मोहन भागवत
मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में मुस्लिमों को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदू सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए तो वह हिंदू नहीं हो सकता।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, यह सोचने वाला हिंदू नहीं रह सकता।
  • भागवत ने मानवता की एकता को भारत की परंपरा बताया।
  • उन्होंने राजनीति को स्वार्थ का खेल बताते हुए चिंता जताई।
  • संघ के सेवा कार्यों में धर्म नहीं देखा जाता, यह भी उन्होंने कहा।

क्या बोले भागवत

दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुंचे। वहां वे वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम शनिवार रात आयोजित हुआ था।

इस दौरान भागवत ने कहा कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि हिंदू होने का मतलब है यह मानना कि सभी रास्ते एक ही ईश्वर तक जाते हैं। हर इंसान की अपनी गरिमा है। मनुष्यों के बीच कोई भेद नहीं होना चाहिए।

मोहन भागवत
मोहन भागवत


2018 वाली घटना याद की

भागवत ने अपने 2018 के एक कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उस समय कुछ मुस्लिम भाइयों ने उनसे सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा था कि हिंदू राष्ट्र की बात का मतलब क्या मुसलमानों को बाहर निकालना है।

तब भागवत ने जवाब दिया था कि ऐसा बिलकुल नहीं है। उन्होंने कहा था कि यह सोच हिंदुत्व नहीं है। भागवत ने न्यूयॉर्क में भी दोहराया कि भारत में मुस्लिम न होने की सोच रखने वाला व्यक्ति हिंदू नहीं रह सकता।

मानवता एक है: भागवत

भागवत ने कहा कि पूरी मानवता एक है। उन्होंने कहा कि विविधता हमारी आंतरिक एकता की सजावट है। इसे स्वीकार करना चाहिए। इसका सम्मान भी होना चाहिए और इसका संरक्षण भी जरूरी है।

भागवत ने कहा कि मानवता की एकता भारत का पारंपरिक विचार रहा है। हमारे नेताओं और संविधान में भी इस पर जोर दिया गया है। लेकिन व्यवहार में ऐसा होता नहीं दिख रहा।

राजनीति बनी स्वार्थ का खेल

भागवत ने राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि खेद की बात है, लेकिन सच यही है कि राजनीति स्वार्थ का खेल बन चुकी है। जहां मैं' और मेरा की सोच हावी है वहां समाधान नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि हम और हमारा सोचने से ही समाधान संभव है।

भागवत ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संगठन अगर नीति और राजनीति को प्रभावित करना चाहते हैं, तो शुरुआत समाज से करनी होगी। लोकतंत्र में राजनीति जनमत से ही चलती है। इसलिए मजबूत जनमत बनाना जरूरी है, जो राजनीति की दिशा तय कर सके।

संघ के सेवा कार्य

भागवत ने संघ के सेवा कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि संघ के स्वयंसेवक जनसहयोग से 1.30 लाख से ज्यादा सेवा प्रकल्प चला रहे हैं। सेवा करते समय जरूरतमंद व्यक्ति का धर्म नहीं देखा जाता। इसके बदले किसी राजनीतिक लाभ की उम्मीद भी नहीं रखी जाती।

कार्यक्रम में कौन शामिल

वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी फेथ लीडर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन एक अंतरराष्ट्रीय फोरम ने किया। इस कॉन्फ्रेंस में ईसाई, यहूदी, हिंदू और इस्लाम धर्म के प्रतिनिधि वक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के नेताओं ने मानवता की एकता पर अपने विचार रखे।

FAQ

  1. भागवत ने भारत में मुस्लिम को लेकर क्या कहा?
    भागवत ने कहा कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता। उन्होंने हिंदुत्व को सबको साथ लेकर चलने वाली सोच बताया। यह बयान उन्होंने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में दिया।

ये खबरें भी पढ़िए...

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश- कृष्ण चेतना से एकजुट हो सकती है दुनिया

न्यूयार्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत की रैली क्यों रोकना चाहते हैं जोहरान ममदानी?

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, शिक्षा में सुधार जरूरी, सुनी युवाओं की बात

RSS का यूथ कनेक्ट प्लान: मोहन भागवत 2000 युवाओं से करेंगे बातचीत

Tags:
  • मोहन भागवत
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत
  • न्यूयॉर्क
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार