Hit and Run : शिवसेना नेता के बेटे ने BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा , महिला की मौत , हिरासत में ड्राइवर और पिता
Vikram Jain | Jul 07, 2024, 17:44 IST
Mumbai hit and run case BMW car and scooter collision
मुंबई में पुणे पोर्श जैसा एक्सीडेंट हुआ है। यहां शिवसेना नेता के बेटे की BMW कार ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घायल पति को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
mumbai hit and run case
महाराष्ट्र में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पुणे में चर्चित पोर्श कार हादसे केस के बाद अब राजधानी मुंबई में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। मुंबई के वर्ली में रविवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार की सुबह की है। कोलीवाड़ा निवासी मछुआरा दंपति अपनी स्कूटी से ससून डॉक पर मछली लेने जा रहे थे। मछली लेने के बाद ये लोग समंदर से मार्केट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह वर्ली के एट्रिया मॉल के सामने पहुंचे, अचानक पीछे से आए बीएमडब्ल्यू कार सवार ने इन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर बहुत जोरदार थी, जिससे उनकी स्कूटी पलट गई और पति-पत्नी दोनों कार के बोनट पर गिर गए, पति किसी तरह बोनट से कूदने में कामयाब रहा, वहीं महिला कार से 100 मीटर तक घसीटते चली, जिसके बाद इसके बाद आरोपी और उसका कार लेकर भाग गए। घायल दंपति को मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। हादसे में पति गंभीर घायल है, फिलहाल इलाज चल रहा है।
ये खबर भी पढें... एमपी हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, 10 साल के रिश्ते में बनाए गए शारीरिक संबंध बलात्कार नहीं, जानें कोर्ट ने क्यों की ऐसी टिप्पणी
हादसे के बाद वर्ली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए, जिससे पता चला कि गाड़ी शिवसेना नेता राजेश शाह की है। राजेश शाह पालघर में सत्ताधारी शिवसेना (शिंदे गुट) के डिप्टी लीडर हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे में था।
पुलिस के अनुसार कार शिवसेना (शिंदे) के नेता राजेश शाह का 24 साल का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। उसके साथ ड्राइवर भी था। घटना के बाद से मिहिर फरार है। पुलिस ने नेता राजेश शाह और ड्राइवर को हिरासत में लिया है। कार भी जब्त कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... MP : पीएचई मंत्री के गांव में डायरिया का प्रकोप , 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार , अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए पुलिस से बात की। सीएम का कहना है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, सबको एक नजर से देखा जाएगा और निष्पक्ष कार्रवाई होगी। सीएम शिंदे ने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं और इस मामले में दोषी व्यक्ति को कानून के सामने बराबर मानते हुए कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। इस घटना में एक नाबालिग ने पोर्शे कार से IT इंजीनियर्स युवक-युवती को टक्कर मारी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पुणे में चर्चित पोर्श कार हादसे केस के बाद अब राजधानी मुंबई में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। मुंबई के वर्ली में रविवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट
टक्कर बहुत जोरदार थी, जिससे उनकी स्कूटी पलट गई और पति-पत्नी दोनों कार के बोनट पर गिर गए, पति किसी तरह बोनट से कूदने में कामयाब रहा, वहीं महिला कार से 100 मीटर तक घसीटते चली, जिसके बाद इसके बाद आरोपी और उसका कार लेकर भाग गए। घायल दंपति को मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। हादसे में पति गंभीर घायल है, फिलहाल इलाज चल रहा है।
ये खबर भी पढें... एमपी हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, 10 साल के रिश्ते में बनाए गए शारीरिक संबंध बलात्कार नहीं, जानें कोर्ट ने क्यों की ऐसी टिप्पणी
शिवसेना (शिंदे) नेता राजेश शाह की है कार
हिरासत में नेता राजेश शाह और ड्राइवर
ये खबर भी पढ़ें... MP : पीएचई मंत्री के गांव में डायरिया का प्रकोप , 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार , अस्पताल में भर्ती
सीएम शिंदे बोले- निष्पक्ष होगी कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। इस घटना में एक नाबालिग ने पोर्शे कार से IT इंजीनियर्स युवक-युवती को टक्कर मारी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava