Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024
महिलाओं को हर महीने 3 हजार... महाराष्ट्र में MVA ने किए ये 5 बड़े वादे
Vikram Jain | Updated:
Mumbai Maharashtra Assembly Election Mahavikas Aghadi manifesto released
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी ने घोषणापत्र जारी किया है। इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं। एमवीए ने महिलाओं, किसानों और युवाओं पर खास फोकस किया है।
Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी और महायुति ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। दोनों के चुनावी वादे भी जारी होने लगे हैं। बुधवार को मुंबई में आयोजित सभा में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने 5 गारंटी का ऐलान किया। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने वोटरों को लुभाने के लिए अपने घोषणापत्र में कई चुनावी वादे किए हैं। जिसमें खासकर महिलाओं, किसानों और युवाओं पर फोकस किया गया है।
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र जारी किया। एवीएम ने घोषणा की है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 5 गारंटी लागू की जाएगी। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना में हर महिला को हर माह 3000 रुपए की मदद दी जाएगी। महिलाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
महाविकास अघाड़ी ने वादा किया कि महिलाओं के साथ ही किसानों और युवाओं के लिए योजनाओं को शुरु किया जाएगा। 5 गारंटी में किसानों पर भी फोकस किया गया है। किसानों के लिए 3 लाख रुपए तक की कर्ज माफी और नियमित ऋण चुकाने वालों के लिए 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का वादा किया है।
![Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024]()
महालक्ष्मी: महिलाओं को प्रति माह 3000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और पूरे महाराष्ट्र में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।
कृषि समृद्धि: महाराष्ट्र के सभी किसानों के लिए 3 लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से अपने ऋण चुकाने वाले किसानों को 50,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
युवकन्ना शब्द: महाराष्ट्र के प्रत्येक बेरोजगार युवक को 4,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कुटुंब रक्षण: महाराष्ट्र के सभी परिवारों को 25 लाख रुपये का सस्ता स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी।
समानता हामी: हाशिए पर पड़े समुदायों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराई जाएगी। जाति जनगणना के बाद, हम आरक्षण पर 50% की सीमा लागू करेंगे।
राहुल गांधी ने
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सामने से नहीं छिपकर बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। आज देश में विश्वविद्यालय के वीसी की सूची देखिए, वहां केवल आरएसएस का सदस्य होना योग्यता है। ये सभी संस्थाओं के साथ हो रहा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र मुंबई को पता है कि आपके आंखों के सामने से धारावी की गरीबों की जमीन छिनी जा रही है। एक अरबपति को 1 लाख करोड़ की जमीन दी जा रही है। सारे बड़े प्रोजेक्ट आपके यहां से छीनकर गुजरात को दे दिए गए। हमारी सरकार को चोरी और पैसा देकर गिराया गया।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपए बैंक अकाउंट में खटाखट खटाखट भेजे जाएंगे। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में मंहगाई बढ़ी हुई है। बीजेपी की सरकार हर साल महाराष्ट्र के हर परिवार से 90 हजार छीनती है, फिर ये लोग कहते हैं कि महिलाओं को 1000 या 1500 दिए जाएंगे। ये लोग केवल अंबानी अडानी के लिए काम करते हैं।
एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में महाराष्ट्र पिछड़ गया है। एक समय यहां कानून व्यवस्था सबसे अच्छी थी। राज्य में 64 हजार महिलाएं लापता हैं, यह चिंता का विषय है, शिक्षा के क्षेत्र में जमकर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया।
शरद पवार ने कहा कि गठबंधन की सरकार आने पर किसान के तीन लाख तक कर्ज माफी किया जाएगा। कर्ज चुनाने पर किसान को पचास हजार का प्रोत्साहन देंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि 23 नवंबर को जीत के पटाखे फोड़े जाएंगे। हमारी सरकार आने पर दाल, चावल, तेल जैसी दैनिक जीवन की आवश्यक चीजों के रेट स्थिर रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम जो बोलते हैं वह करते भी हैं, यह केवल पंच सूत्रीय घोषणा नहीं है, बल्कि इसमें आगे और भी चीजें जोड़ी जाएगी।
महिलाओं को 3 हजार रुपए देने का वादा
5 गारंटी में किसानों पर भी फोकस
एमवीए की पांच प्रमुख गारंटी
कृषि समृद्धि: महाराष्ट्र के सभी किसानों के लिए 3 लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से अपने ऋण चुकाने वाले किसानों को 50,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
युवकन्ना शब्द: महाराष्ट्र के प्रत्येक बेरोजगार युवक को 4,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कुटुंब रक्षण: महाराष्ट्र के सभी परिवारों को 25 लाख रुपये का सस्ता स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी।
समानता हामी: हाशिए पर पड़े समुदायों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराई जाएगी। जाति जनगणना के बाद, हम आरक्षण पर 50% की सीमा लागू करेंगे।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला
खटाखट खटाखट देंगे 3 हजार रुपए
बीजेपी के शासनकाल में पिछड़ा महाराष्ट्र
23 को फोड़ेंगे जीत के पटाखे
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
By Sanjay Gupta
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
By Mukesh Sharma
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel