कौन हैं पवन कल्याण, जिनके पीएम मोदी भी हैं फैन
Aparajita Priyadarshini | Jun 13, 2024, 13:21 IST
9-9-
पवन कल्याण की जिंदगी और करियर एक प्रेरणा हैं। एक सफल अभिनेता से लेकर एक प्रभावशाली राजनीतिज्ञ बनने तक, पवन ने अपनी मेहनत और समर्पण से एक अलग पहचान बनाई है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन कल्याण का असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू हैं। वो सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। वो करीब दो दशक से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। नका नाम 2013 की फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी की 100 की लिस्ट में शामिल था। उन्होंने 2017 में फिल्मी करियर ये कहते हुए छोड़ दिया था कि वो अब राजनीति को तवज्जो देना चाहते हैं।
अपने बड़े भाई चिरंजीवी के साथ मिलकर उन्होंने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी। हालांकि बाद में इस पार्टी को कांग्रेस में मिला लिया गया था। इसके बाद वो राजनीती में ज्यादा सक्रिय नहीं थे। उन्होंने 2014 में जनसेना पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने 2014 में कोई चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन TDP और BJP का समर्थन किया था। 2019 में वो अकेले चुनाव लड़े थे, इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में उनकी पार्टी ने टीडीपी और बीजेपी से गठबंधन किया और 21 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें...
Oline Counselling: BTech में आज से 43 दिन तक रजिस्ट्रेशन... 5 अगस्त को पहला सीट अलॉटमेंट
2024 के विधानसभा चुनावों में जनसेना पार्टी ने 21 सीटों पर जीत हासिल की। TDP को 135 और भाजपा को 8 सीटें मिलीं, जबकि YSR कांग्रेस को केवल 11 सीटें मिलीं।
पवन कल्याण की तीसरी बीवी हैं रशियन
पवन कल्याण तीन बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नंदिनी हैं, जिनसे उनकी शादी 1997 में हुई थी। 2008 में दोनों अलग हो गए थे। 2009 में पवन कल्याण ने दूसरी शादी रेनू देसाई से की थी। ये शादी भी तीन साल ही चल पाई थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी कर ली। मॉडल रह चुकी हैं अन्ना लेजनेवा
अन्ना लेजनेवा रूस की मॉडल रह चुकी हैं। उनका जन्म रूस में 1980 में हुआ था। उन्होंने कई साउथ की फिल्मों में काम भी किया है। उन्होंने तीन मार फिल्म में लीड रोल निभाया था।
फिल्मी करियर
पवन कल्याण, जिन्हें "पावर स्टार" के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म "अक्कड़ अम्माई इक्कड़ अम्माई" से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान 1998 में आई फिल्म थोली प्रेमा" से मिली, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलवाया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं जैसे "गब्बर सिंह," "अत्तारिंटिकी डेरेदी, "जालसा," और "अग्न्याथवासी।" उनकी फिल्मों में उनकी बेहतरीन अभिनय शैली, एक्शन सीक्वेंसेस और करिश्माई व्यक्तित्व के कारण उन्हें "पावर स्टार" का खिताब मिला। PAWAN KALYAN SOUTH SUPERSTAR | जनसेना पार्टी पवन कल्याण
PM मोदी ने की थी तारीफ
संसद भवन में आयोजित NDA बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी तारीफ की थी।उन्होंने कहा था, 'यहां जो दिख रहा है न पवन, वो पवन नहीं आंधी हैं।'
-पवन कल्याण राजनीति में प्रवेश | पवन कल्याण फिल्मी करियर
राजनीति में प्रवेश और जनसेना पार्टी की स्थापना

2024 विधानसभा चुनावों में पवन कल्याण को मिली बड़ी जीत

thesootr links
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिकसबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj