नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने दी कैंसर को मात, जानें उनका डाइट प्लान
Siddhi Tamrakar | Nov 22, 2024, 13:07 IST
navjot singh siddu 2
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर फ्री होने की घोषणा की है। उन्होंने उनकी पत्नी के इलाज के दौरान आयुर्वेदिक जीवनशैली के महत्व के बारे में बताया हैं।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर फ्री होने की घोषणा की है। इस मौके पर उन्होंने अमृतसर स्थित अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नवजोत कौर अब कैंसर रोग से मुक्त हो गई हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि उनकी पत्नी को चिकित्सकीय तौर पर कैंसर फ्री घोषित कर दिया गया है। बता दें,करीबदो साल पहले नवजोत कौर को कैंसर की बीमारी का पता चला था। अब वह इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।
सिद्धू ने बताया कि इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए पूरे परिवार ने गहन शोध किया। भारतीय और अमेरिकी डॉक्टरों और आयुर्वेद द्वारा कैंसर पर लिखी किताबें भी पढ़ीं। बता दें कि नवजोत कौर को स्टेज IV का कैंसर था। इसके लिए उन्हें मेटास्टेसिस के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करानी पड़ी थी। सिद्धू ने आगे बताया कि उन्होंने नवजोत की जीवनशैली और खानपान की आदतों को बदलने पर ध्यान दिया।साथ ही पौष्टिक आहार के सेवन से कैंसर को कम करने में मदद मिली। इसके 45 दिनों के बाद उनकी सर्जरी की गई औरपॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (PET)स्कैन में कैंसर का पता नहीं चला।
नीम के पत्ते, कच्ची
सिद्धू ने नवजोत कौर की स्थिति ठीक होने के दौरान उनकी अनुशासित लाइफस्टाइल के बारे में बताया। उनकी डाइट में नीम के पत्ते, कच्ची हल्दी, एप्पल साइडर विनेगर (सिरका), नींबू पानी और तुलसी के पत्ते शामिल थे। उन्होंने इस दौरान अनार, आंवला, चुकंदर और गाजर जैसे फल-फ्रूट और जूस को अपने रूटीन में शामिल किया। साथ ही उन्होंने Anti Inflammatory और Anti-Cancer खाना भी खाया, जिसमें खाना पकाने के लिए नारियल के तेल या बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
स्टेज IV कैंसर से पीड़ित थीं नवजोत
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने दी कैंसर को मात।
➡ "मरी पत्नी कैंसर मुक्त हो गई हैं" - सिद्धू ने X पर वीडियो जारी कर बताया।
जानें उनका डाइट प्लान ⬇https://t.co/qHFwvFYsbx #NavjotSinghSidhu #Sidhu #wife #news #TheSootr | @sherryontopp pic.twitter.com/HKlLd4gzj8
— TheSootr (@TheSootr) November 22, 2024
नीम के पत्ते, कच्ची हल्दी ने किया कमाल
अपनी सेहत पर दें ध्यान
आप भी अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकाल कर व्यायाम करें और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। बाहर का खाना जितना हो सके उतना अवोइड करें और आयुर्वेद को अपनी जीवनशैली में जगह दें। इससे न केवल आपकी सेहत बेहतर होगी साथ ही आपके परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman