NEET Paper Leak : अब सुप्रीम कोर्ट में 18 जुलाई को होगी सुनवाई
Sandeep Kumar | Jul 11, 2024, 13:52 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-11T134112.745
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और NTA के हलफनामे पर बाकी लोगों को जवाब देने के लिए समय दिया है। मामले की पहली सुनवाई 8 जुलाई को हुई थी। इसके बाद 11 जुलाई यानी आज सुनवाई की डेट दी गई थी।
NEET मामले में गड़बड़ी को लेकर याचिकाओं पर सुनवाई 18 जुलाई तक टाल दी गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और NTA के हलफनामे पर बाकी लोगों को जवाब देने के लिए समय दिया है। कोर्ट ने 10 जुलाई की शाम तक NTA, केंद्र सरकार, CBI और रीटेस्ट की मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं को हलफनामा दायर करने का समय दिया था।
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट गुरुवार को दाखिल कर दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में एनटीए ने भी अपना जवाब दाखिल किया था। शिक्षकों द्वारा सीबीआई पर सवाल उठाया जा रहा है कि जब कोई गड़बड़ी हुई ही नहीं है तो हजारी बाग में जला हुआ पेपर क्या है? बता दें कि शिक्षकों का यह सवाल उस रिपोर्ट पर आया है, जिसमें सीबीआई ने बताया है कि पेपर हजारीबाग से चोरी हुए थे।
CBI की जांच में सामने आया है कि एनईईटी यूजी घोटाले से संबंधित पेपर हजारी बाग के ओएसिस स्कूल द्वारा लीक किया गया था। वहां पहुंचे कागजात के दो सेट की सील टूटी हुई थी और स्कूल का स्टाफ मामले को जानकारी निर्धारित लोगों को देने की बजाय चुप्पी साधे रहा। दरअसल, सीबीआई की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि नीट की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी कि नहीं।
NTA ने अपने जवाब में कहा कि पटना/हजारीबाग मामले में कोई प्रश्न पत्र गायब नहीं पाया गया। प्रत्येक प्रश्न पत्र में एक अद्वितीय क्रमांक होता है और उसे एक विशेष उम्मीदवार को सौंपा जाता है। साथ ही बताया गया कि कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं मिला। एनटीए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में कुछ भी प्रतिकूल नहीं बताया गया। कमांड सेंटर में सीसीटीवी कवरेज की लगातार निगरानी की गई थी। इसलिए कोई अप्रिय घटना या पेपर लीक होने का कोई संकेत नहीं मिला था।
देशभर में 4 जून के बाद से NTA के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। केंद्र सरकार ने 22 जून को NEET केस की जांच CBI को सौंप दी। अब तक पेपर लीक केस की जांच 6 राज्यों तक पहुंच चुकी है। CBI ने बिहार से 2 और झारखंड से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात से भी 4 आरोपियों को रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। 7 राज्यों से अब तक 42 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
![sandeep mishr]()
CBI ने सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में सौंपी थी रिपोर्ट
CBI ने बताया हजारीबाग से चोरी हुए थे पेपर
कोई पेपर नहीं हुआ था गायब : NTA
पेपर लीक मामले में अब तक 42 गिरफ्तारियां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava