नेपाल और उत्तर भारत में आए भूकंप के दो झटके, पहला 5.0 दूसरे की 5.5 तीव्रता
Sandeep Kumar | Apr 04, 2025, 23:32 IST
nepal-earthquake-north
नेपाल भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां आफ्टरशॉक्स और संभावित क्षति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
शुक्रवार को नेपाल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट जिले में शाम को तीन मिनट के अंतराल पर दो भूकंप आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप 5.2 तीव्रता का था, जो रात 8:07 बजे आया, और इसके बाद 5.5 तीव्रता का दूसरा झटका 8:10 बजे महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र जाजरकोट जिले के पानीक क्षेत्र में था, जो काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
नेपाल के सुरखेत, दैलेख और कालिकोट जैसे जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। नेपाल भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां आफ्टरशॉक्स और संभावित क्षति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... रेलवे का नया नियम: कन्फर्म टिकट के बिना नहीं होगी प्लेटफॉर्म पर एंट्री
नेपाल में आए भूकंप के अलावा, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लद्दाख, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए। पिथौरागढ़ में रात 7:52 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, लद्दाख में रात 9:03 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इन भूकंपों से किसी प्रकार के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।
ये खबर भी पढ़िए... कुवैत से जारी हुआ फरमान, अधिक नमाज न पढ़ें मुसलमान, जानें वजह
म्यांमार और थाईलैंड में भी हाल ही में जबर्दस्त भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिसने भारी तबाही मचाई। म्यांमार की सैन्य सरकार ने जानकारी दी कि इस भूकंप में अब तक 3,085 लोग मारे जा चुके हैं, 4,715 लोग घायल हुए हैं। 341 लोग अब भी लापता हैं। म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने विशाल क्षति पहुंचाई है।
ये खबर भी पढ़िए... अब PF से बैलेंस चेक करना हो गया और भी आसान, एक-एक स्टेप्स के साथ जानें 4 आसान तरीके
भारत ने म्यांमार में राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए अपनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम भेजी है। 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भारतीय सेना ने मांडले में एक फील्ड अस्पताल भी स्थापित किया है, जहां पहले दो दिनों में 200 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। इसके साथ ही, भारत ने सैन्य विमानों और जहाजों के जरिए दवाइयां, राशन, भोजन और टेंट म्यांमार भेजे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... घाटे में डूब रहीं कृषि सहकारी समितियां, कुप्रबंधन से किसान भी हो रहे बेहाल
नेपाल के सुरखेत, दैलेख और कालिकोट जैसे जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। नेपाल भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां आफ्टरशॉक्स और संभावित क्षति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... रेलवे का नया नियम: कन्फर्म टिकट के बिना नहीं होगी प्लेटफॉर्म पर एंट्री
उत्तर भारत में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
ये खबर भी पढ़िए... कुवैत से जारी हुआ फरमान, अधिक नमाज न पढ़ें मुसलमान, जानें वजह
म्यांमार में भारी भूकंप की तबाही
ये खबर भी पढ़िए... अब PF से बैलेंस चेक करना हो गया और भी आसान, एक-एक स्टेप्स के साथ जानें 4 आसान तरीके
भारत ने म्यांमार को भेजी थी मदद
ये खबर भी पढ़िए... घाटे में डूब रहीं कृषि सहकारी समितियां, कुप्रबंधन से किसान भी हो रहे बेहाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari