नेपाल में बाढ़: फंसे मध्यप्रदेश के तीर्थयात्री, नेपाल आर्मी ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, हेल्पलाइन नंबर जारी

Neel Tiwari | Updated:
Share
नेपाल में बाढ़
नेपाल में बाढ़

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से डिंडौरी के पांच से सात तीर्थयात्री फंस गए। नेपाल आर्मी ने उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अभी भारत लौटने की व्यवस्था नहीं हुई है।

नेपाल में आई भारी बारिश और भूस्खलन ( nepal floods heavy rain ) के कारण बाढ़ जैसी भयानक स्थिति पैदा हो गई है। इससे सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लापता हैं। इस आपदा ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। सड़कें बह गई हैं, वाहन फंसे हुए हैं और कई पर्यटक असहाय हैं। इस मुश्किल घड़ी में मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के पांच से सात तीर्थयात्री भी बाढ़ के चलते नेपाल में फंसे हुए हैं।

पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए निकले थे तीर्थयात्री

जानकारी के मुताबिक डिंडौरी के कठौतिया वसरसी गांव से पांच से सात लोग 24 सितंबर को अपने निजी वाहन से नेपाल के काठमांडू में स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। 26 सितंबर को काठमांडू के पास हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदियां उफान पर आ गईं और भूस्खलन के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गए। इसके चलते सैकड़ों वाहन और पर्यटक वहीं फंस गए, जिनमें ये तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

नेपाल आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन

नेपाल की सेना ने जानकारी मिलने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया। हेलीकॉप्टर के जरिए इन तीर्थयात्रियों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके बाद इन्हें भारतीय दूतावास के पास सुरक्षित पहुंचाया गया। हालांकि, जानकारी के अनुसार अब तक उनके भारत लौटने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है, और वाहन भी भूस्खलन के कारण बाढ़ग्रस्त इलाके में फंसा हुआ है।

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन फोन नंबर

इस बीच, जबलपुर प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए बताया कि जबलपुर जिले के पांच लोगों के नेपाल में फंसे होने की अपुष्ट जानकारी मिली है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि जरूरतमंद परिवार मदद के लिए संपर्क कर सकें।

  • जिला कंट्रोल रूम, जबलपुर 0761-2623925
  • नोडल अधिकारी, अनुराग सिंह (संयुक्त कलेक्टर) 97138-13496
प्रशासन के मुताबिक, भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन नेपाल में फंसे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • nepal
  • नेपाल
  • नेपाल भूस्खलन
  • नेपाल में बाढ़
  • nepal floods heavy rain
  • नेपाल बाढ़
  • नेपाल में बारिश
  • NEPAL HEAVY RAINFALL
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?

By Ashish Bhardwaj

डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया

By Jageshwar Prasad

अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप

By Ashish Bhardwaj

चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला