अब नहीं देनी होगी आधार की फोटो कॉपी, लॉन्च हुआ नया Aadhaar App, QR से हो जाएगा सारा काम

Kaushiki | Apr 09, 2025, 09:11 IST
Share
AADHAR UPDATE
AADHAR UPDATE

केंद्र सरकार ने नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी की आवश्यकता नहीं होगी। QR कोड और फेस ID के जरिए अब वेरिफिकेशन होगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड का नया ऐप टेस्टिंग फेज में लॉन्च कर दिया है। अब आधार कार्ड का डिजिटल युग में एंट्री हो चुका है। केंद्रीय सरकार ने हाल ही में एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। अब, QR कोड और फेस ID के माध्यम से आसानी से वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। यह ऐप यूजर्स को आधार की जानकारी को पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित तरीके से साझा करने की सुविधा देगा।

ec2a8645-d06
ec2a8645-d06

ये खबर भी पढ़ें... आज धार का दौरा करेंगे सीएम मोहन यादव, मांडू में रुकेंगे रात, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

ऐप के मेन फीचर्स

QR कोड बेस्ड वेरिफिकेशन
अब आधार वेरिफिकेशन QR कोड स्कैन करके किया जा सकेगा, जैसे हम UPI पेमेंट करते हैं। इससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

फेस ID से पहचान वेरिफिकेशन
ऐप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, अब चेहरे से आधार की पहचान हो सकेगी। यह वेरिफिकेशन को सरल और तेज बनाता है।

डिजिटल और सुरक्षित
इस ऐप की मदद से आधार कार्ड की जानकारी डिजिटल रूप से साझा की जा सकेगी और इसकी प्राइवेसी बनाए रखी जाएगी।

किसी भी जगह पर आसानी से उपयोग
चाहे होटलों में चेक-इन हो या हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच, अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें... पलक झपकते खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट! जल्द करें इन फर्जी ऐप्स को डिलीट

क्यूआर कोड के माध्यम से वेरिफिकेशन

अब आधार के वेरिफिकेशन के लिए केवल क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इस प्रक्रिया को यूजर्स के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसका उद्देश्य यूजर्स को अपने आधार पर फुल कण्ट्रोल देना है।

आधार ऐप के फायदे

  • फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं: अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर चलने की कोई आवश्यकता नहीं है।
  • तेज और सुरक्षित वेरिफिकेशन: QR कोड और फेस ID से वेरिफिकेशन तेज और सरल हो जाएगा।
  • प्राइवेसी में वृद्धि: यूजर्स अपनी अनुमति से ही जानकारी साझा कर पाएंगे, जिससे उनकी प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • डेटा पर नियंत्रण: यूजर्स के पास अपनी जानकारी पर पूरा नियंत्रण रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें...

वैदिक घड़ी के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक ऐप की बारी, अमित शाह करेंगे लॉन्च

CM मोहन यादव ने लॉन्च किया नया ऐप, एक क्लिक में मिलेंगी सरकार से जुड़ी सभी जानकारियां

Tags:
  • PM Modi
  • Aadhar Card
  • Aadhar Card Big Update
  • आधार कार्ड
  • Ashwani Vaishnav
  • आधार कार्ड अपडेट
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा