दिल्ली में AAP को बड़ा झटका , विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व मंत्री आनंद BJP में शामिल , कई नेता भी साथ आए

Vikram Jain | Jul 10, 2024, 22:57 IST
Share
New Delhi AAP MLA Kartar Singh Tanwar including Many leaders join BJP
New Delhi AAP MLA Kartar Singh Tanwar including Many leaders join BJP

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप विधायक करतार सिंह तंवर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। साथ ही पूर्व एमएलए राजकुमार आनंद समेत कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

NEW DELHI. दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राजकुमार आनंद समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए। राजकुमार आनंद की पत्नी वीना आनंद ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

विधायक तंवर समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

बुधवार को दिल्ली में राजकुमार आनंद ने पत्नी वीना आनंद के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर की। वीना आनंद पूर्व विधायक रह चुकी हैं। उनके अलावा आम आदमी के छतरपुर सीट से विधायक करतार सिंह तंवर भी बीजेपी में शामिल हुए। करतार सिंह तंवर अकेले बीजेपी में नहीं गए हैं, तंवर के साथ आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

ये खबर भी पढ़ें... खतरे में मध्‍य प्रदेश के इस नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी, होने जा रहा है बड़ा खेला

आप और बीएसपी छोड़ थामा बीजेपी का दामन

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद बीजेपी में शामिल हुए हैं। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे। आनंद ने आम आदमी पार्टी से कुछ समय पहले ही किनारा कर लिया था। लोकसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली सरकार को अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए उन्होंने मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आनंद कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर मायावती की बीएसपी में शामिल हुए थे। हालांकि, वो ज्यादा दिन तक बीएसपी के साथ नहीं रह सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • दिल्ली न्यूज
  • दिल्ली में आप को बड़ा झटका
  • AAP विधायक करतार सिंह तंवर
  • राजकुमार आनंद बीजेपी में शामिल
  • करतार सिंह तंवर बीजेपी में शामिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा