नीति आयोग के पुनर्गठन को केंद्र से मिली मंजूरी , शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा बने नए सदस्य
Vikram Jain | Jul 17, 2024, 14:00 IST
New Delhi Central Government reconstituted NITI Aayog
केंद्र सरकार ने नीति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। जिसमें NDA के सहयोगी दलों को भी जगह गई है। आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पूर्णकालिक सदस्यों के पद में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
NEW DELHI. केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को नीति आयोग का पुनर्गठन किया है। लोकसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार NDA सरकार के गठन के बाद नीति आयोग का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या पांच से बढ़ाकर 11 कर दी गई। इस लिस्ट में बीजेपी के सहयोगी दलों के पांच मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।
आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पूर्णकालिक सदस्यों के पद में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे। अर्थशास्त्री सुमन के. बेरी उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। वैज्ञानिक वीके सारस्वत, कृषि अर्थशास्त्री रमेश चंद, बाल रोग विशेषज्ञ वी के पॉल और मैक्रो-अर्थशास्त्री अरविंद विरमानी पूर्णकालिक सदस्य बने रहेंगे। इसके अलावा, बीवीआर सुब्रह्मण्यम भी सीईओ बने रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ा झटका , 4 टॉप नेताओं ने छोड़ी NCP , अब चाचा शरद से हाथ मिलाने की तैयारी
अधिसूचना के अनुसार कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा नए पदेन सदस्य बने हैं। नीति आयोग के पदेन सदस्यों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का नाम शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें... जॉब नहीं मिलने से परेशान था लड़का , फिर उसने टी-शर्ट पर छपवाया कुछ ऐसा कि आ गए नौकरियों के ऑफर
सहयोगी दलों के पांच मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। जेडीएस से एच डी कुमारस्वामी, HAM से जीतन राम मांझी, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह, टेडीपी से केआर नायडू और लोजपा से चिराग पासवान को जगह मिली है। नीति आयोग सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है। यह केंद्रीय और राज्य स्तर पर सरकारों को सलाह देता है।
पूर्णकालिक सदस्यों के पद में कोई बदलाव नहीं
ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ा झटका , 4 टॉप नेताओं ने छोड़ी NCP , अब चाचा शरद से हाथ मिलाने की तैयारी
शिवराज सिंह और जेपी नड्डा को स्थान
ये खबर भी पढ़ें... जॉब नहीं मिलने से परेशान था लड़का , फिर उसने टी-शर्ट पर छपवाया कुछ ऐसा कि आ गए नौकरियों के ऑफर
सहयोगी दलों के 5 मंत्रियों को किया शामिल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari