कृषि मंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, विपक्ष ने लगाया झूठ बोलने का आरोप

Vikram Jain | Aug 06, 2024, 11:06 IST
Share
NEW DELHI Congress accused Union Agriculture Minister Shivraj Singh
NEW DELHI Congress accused Union Agriculture Minister Shivraj Singh

कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर झूठ बोलने और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। अब कांग्रेस कृषि मंत्री के खिलाफ कांग्रेस विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी।

NEW DELHI. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। मुख्य विपक्षी पार्टी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। यह जानकारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह ने दी।

मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा किसान विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ मोदी सरकार संसद में कहती है कि किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत का मुनाफा देंगे लेकिन दूसरी तरफ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कूड़ेदान में डाल दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार सदन को गुमराह कर रही है, क्योंकि सदन में भले ही किसानों को लागत पर 50 फीसदी मुनाफे की बात करती है लेकिन सरकार ने 06 फरवरी 2015 को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा कि किसान को लागत पर कभी भी 50 प्रतिशत मुनाफा नहीं दिया जा सकता है।

लोगों को गुमराह कर रही बीजेपी

सूरजेवाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उनकी सोच वास्तविकता में किसान विरोधी है। उन्होंने ये भी कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक रिकॉर्ड रायसेन और मंदसौर में किसानों के खिलाफ दमनकारी रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...फेसबुक पर CJI डी वाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी, भीमसेना नेता बोला- प्रतिज्ञा करता हूं चीफ जस्टिस की हत्या करूंगा...

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह पर बोला हमला

राज्यसभा सांसद और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के कृषि मंत्री को झूठ बोलने की आदत है, उन्होंने चौहान के इस दावे को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को कोई कर्ज माफी नहीं दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लगभग 37 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था।

उन्होंने दावा किया कि तब शिवराज सरकार के कृषि मंत्री का बयान भी आया था कि कांग्रेस के समय किसानों का कर्ज माफ हुआ है, लेकिन सदन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जब मौका मिला, तब किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। ये बिल्कुल झूठ है। इसका प्रमाण हमारे पास है।

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह ने जब वर्ष 2003 में मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था, तब मध्य प्रदेश में केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वास्तव में 1997-98 में राज्य में 33 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित थी।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला
  • विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि मंत्री लगाए आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा