अनंत-राधिका की शादी की खुशी में Jio दे रहा 3 महीने का फ्री रिचार्ज? ... जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई
Vikram Jain | Jul 16, 2024, 16:57 IST
New Delhi The truth behind viral message about Jio 3 months free recharge
अनंत और राधिका की शादी की खुशी को लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि जियो की तरफ से फ्री रिचार्ज दिया जा रहा है। चलिए जानते हैं इस वायरल मैसेज की सच्चाई
NEW DELHI. रिलायंस जियो ने रिचार्ज महंगा कर दिया। रिचार्ज के दाम बढ़ने से यूजर्स नाराज चल रह हैं। इसी बीच जियो यूजर्स को खुश करने के लिए व्हाट्सऐप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिलायंस जियो कंपनी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खुशी में जियो यूजर्स को 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रही है।
व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे इस मैसेज में लिखा है कि जियो यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री रिचार्ज प्लान खरीदने के लिए एक लिंक पर टैप करना होगा, हालांकि ये मैसेज पूरी तरह फर्जी है और इससे फ्रॉड होने का खतरा काफी बढ़ गया है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब अंबानी परिवार के नाम पर ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है। इससे पहले भी ऐसे ही मैसेज वायरल हो चुके हैं।
आपको जानकारी दे दें कि जियो की तरफ से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। दरअसल ये स्कैम करने का नया तरीका है। जो स्कैमर्स की तरफ से किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम कंपनी ने पुष्टि की है कि वह यूजर्स को कोई मुफ्त रिचार्ज प्लान ऑफर नहीं दे रही है और ऐसे मैसेज पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। कंपनी ने यह भी कहा है कि ऐसे मैसेज से यूजर्स बड़े स्कैम में फंस सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Anant Ambani Wedding : शादी में शामिल होने से किया था इंकार, फिर अंबानी ने किया कुछ ऐसा कि दौड़े आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
इस वायरल मैसेज में लिखा है 12 जुलाई को अनंत अंबानी की शादी के अवसर पर, मुकेश अंबानी भारत में सभी जियो यूजर्स को 799 रुपये का 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रहे हैं, तो अब नीचे दिए गए नीले लिंक पर क्लिक करके अपना नंबर रिचार्ज करें, बता दें कि इसमें महा कैशबैक नाम की एक अज्ञात साइट का लिंक भी दिया गया है।
![New Delhi The truth behind viral message about Jio 3 months free recharge]()
जियो यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह के मैसेज को पहले वेरीफाई कर लें। आपको इसकी जानकारी तुरंत साइबर क्राइम को देनी चाहिए और ऐसे मैसेज को इग्नोर करना चाहिए। कंपनी अगर 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज प्लान पेश करती तो इसकी अधिकारिक तौर पर घोषणा करती, जियो ने अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। यूजर्स इस तरह के फ्रॉड मैसेज से बचें।
MP : महंगाई का एक और झटका , फिर महंगा हुआ दूध , सांची दुग्ध संघ ने बढ़ाए दाम, देखें नया रेट
व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे इस मैसेज में लिखा है कि जियो यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री रिचार्ज प्लान खरीदने के लिए एक लिंक पर टैप करना होगा, हालांकि ये मैसेज पूरी तरह फर्जी है और इससे फ्रॉड होने का खतरा काफी बढ़ गया है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब अंबानी परिवार के नाम पर ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है। इससे पहले भी ऐसे ही मैसेज वायरल हो चुके हैं।
जानें क्या है मैसेज की सच्चाई?
ये खबर भी पढ़ें... Anant Ambani Wedding : शादी में शामिल होने से किया था इंकार, फिर अंबानी ने किया कुछ ऐसा कि दौड़े आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
वायरल हो रहा मैसेज फर्जी है...
New Delhi The truth behind viral message about Jio 3 months free recharge
जियो यूजर्स को सलाह
MP : महंगाई का एक और झटका , फिर महंगा हुआ दूध , सांची दुग्ध संघ ने बढ़ाए दाम, देखें नया रेट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman