GST का नया नियम- किराए के मकानों में चलाते हैं पार्लर या रेस्टोरेंट तो देना होगा 18% जीएसटी

Madhav Singh | Oct 10, 2024, 11:05 IST
Share
g
g

जीएसटी के नए नियमों के तहत अब व्यावसायिक प्रतिष्ठान किराए पर लेने वालों को देना होगा 18% टैक्स। यह टैक्स किराएदारों को रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत देना होगा। जिसमें शोरूम, वेयरहाउस और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान शामिल होंगे।

54वीं जीएसटी बैठक में केंद्र सरकार ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के किराए पर 18% जीएसटी लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें यदि कोई व्यक्ति जीएसटी में रजिस्टर्ड है और वह किसी शोरूम, वेयरहाउस या रेस्टोरेंट जैसी व्यावसायिक संपत्ति को किराये पर लिया है, तो उसे 18% टैक्स का भुगतान करना होगा। पहले की व्यवस्था के अनुसार, केवल मकान मालिक को ही टैक्स देना पड़ता था। लेकिन नए नियम में यदि किरायेदार जीएसटी में रजिस्टर्ड है, तो उसे टैक्स भरना होगा।

आरसीएम के तहत करना होगा भुगतान

टैक्स का भुगतान रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) के तहत करना होगा। जिसमें सेवा उपयोगकर्ता ही टैक्स का भुगतान करता है। यह नियम केवल व्यावसायिक उपयोग के लिए किराए पर ली गई संपत्तियों पर लागू होता है, रिहायशी उपयोग के लिए नहीं। यदि किराएदार और मकान मालिक दोनों जीएसटी में रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो किसी को टैक्स देने की आवश्यकता नहीं होगी।

ये भी पढ़ें... GST काउंसिल बैठक : हेल्थ इंश्योरेंस में टैक्स घटने का करना होगा इंतजार, जानें किन पर हुई दरें कम

इन बिजनेस वालों पर सीधा असर

इस टैक्स का सीधा असर शोरूम, वेयरहाउस, ब्यूटी पार्लर, गोडाउन और रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठानों के किराएदारों पर होगा। विशेष रूप से वे व्यापारी जो कम्पोजिट लाइसेंस के तहत 1.5 करोड़ से कम का टर्नओवर रखते हैं, उन्हें 18% टैक्स देना होगा। कम्पोजिट लाइसेंस धारकों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) नहीं मिलता, उन्हें ग्राहकों से जीएसटी नहीं वसूलने पर कोई राहत नहीं मिलेगी। जिनमें किराना व्यापारी और दवा व्यापारी भी इसी श्रेणी में आते हैं।

ये भी पढ़ें... GST ऑफिस में लोकायुक्त कार्रवाई, 2 महिला अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, इसलिए मांगी थी रिश्वत

किराएदारों पर बड़ेगा टैक्स का बोझ

इस नए नियम से किराएदारों पर टैक्स का बोझ बड़ जाएगा और उनके लिए टैक्स रिटर्न समेत अन्य प्रक्रियाओं का पालन करना भी आवश्यक होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि छोटे मकान मालिक और छोटे किराएदार इस नियम से प्रभावित नहीं होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • GST
  • जीएसटी रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म
  • व्यावसायिक प्रतिष्ठान किराया
  • किराएदार जीएसटी
  • व्यवसायिक किराया 18% टैक्स
  • किराया जीएसटी कंप्लायंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज