बीजेपी की बंगाल जीत पर क्या बोला मीडिया? किसी ने झालमुड़ी पर फोकस किया तो कोई बोला अबकी बार गंगा पार...

Sourabh Bhatnagar | May 05, 2026, 13:53 IST
Share
newspaper front pages assembly results 2026
newspaper front pages assembly results 2026

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने सियासत का पूरा नक्शा बदल दिया। नेशनल मीडिया की प्रतिक्रिया इस जीत को लेकर काफी अहम रही है। बीजेपी की इस प्रचंड जीत को बड़े मीडिया हाउस ने अलग-अलग नजरिए से देखा है। चलिए बताते हैं

जैसे ही बंगाल के नतीजे आने शुरू हुए, पूरा नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया एक साथ हिल गया। किसी ने इसे ऐतिहासिक कहा, किसी ने अभूतपूर्व। कुछ ने इसे बीजेपी की मजबूत जमीन तैयार करने और आक्रामक राजनीति का नतीजा माना, तो कुछ ने इसे सत्ता परिवर्तन की बड़ी पटकथा बताया।

कहीं बीजेपी की सुनामी आई, कहीं वापसी की आवाजें सुनाई दीं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने धमाकेदार जीत हासिल कर टीएमसी को करारी शिकस्त दी।

तमिलनाडु में थलपति विजय की टीवीके ने जादुई जीत के साथ धमाकेदार एंट्री की। असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने हैट्रिक लगाई, जबकि केरल में कांग्रेस ने वापसी की। पुडुचेरी में एनडीए ने सत्ता बरकरार रखी।

बंगाल की बात

अब बात बंगाल (पश्चिम बंगाल चुनाव 2026) की करें तो बीजेपी ने यहां ऐसा प्रदर्शन किया कि ममता बनर्जी की टीएमसी पूरी तरह हार गई।

बीजेपी की इस जीत को सिर्फ सीटों के आंकड़ों से नहीं, बल्कि सत्ता के बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बी

जेपी ने जमीनी रणनीति, संगठन और आक्रामक प्रचार के बल पर बंगाल की राजनीति का रुख बदल दिया।

बीजेपी ने 148 सीटों का बहुमत पार कर 206 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 81 सीटों तक सिमट गई।

नेशनल-इंटरनेशनल मीडिया की आंखों से बीजेपी की जीत

दैनिक भास्कर ने लिखा- छा गए बाबूमोशाय!

b5f4b714-212
b5f4b714-212


आजतक ने लिखा- अबकी बार, गंगा पार

c8107707-8f5
c8107707-8f5


पत्रिका ने बीजेपी की जीत को जीतमुड़ी का नाम दिया है।

c79b29b6-899
c79b29b6-899


प्रजातंत्र ने इसे SIR भाजपा का नाम दिया....

8deb719e-d4b
8deb719e-d4b


indian Express ने अपने स्पेशल पेज पर लिखा- नया सवेरा: प्रधानमंत्री ने 'बदला' नहीं, 'बदलाव' का आह्वान किया

90ff502d-08b
90ff502d-08b


The Telegraph ने लिखा- BJP's Bengal यानी बीजेपी का बंगाल



24cdd602-6c7
24cdd602-6c7


The Indian Express ने लिखा-

भाजपा की लहर ने ममता बनर्जी को डुबाया

विजय ने तमिल लहर का फायदा उठाया



b9905b10-39f
b9905b10-39f


Hindustan Times ने लिखा- ताकतवर क्षेत्रीय नेताओं का दौर खत्म होना



84e07928-92b
84e07928-92b


THE TIMES of india ने लिखा- BJP का मतलब बंगाल जनता पार्टी है

9cc7ab6f-df7
9cc7ab6f-df7


डिजिटल मीडिया के भी अलग-अलग रंग

रिपब्लिक वर्ल्ड ने इसे Bengal Turns Saffron यानी बंगाल भगवा हुआ, इस तरह की हेडलाइन से कवर किया। DD News ने सीधे कहा कि BJP ने TMC का गढ़ तोड़ा, निर्णायक जीत की ओर।

f1fd87fa-696
f1fd87fa-696


7178ac8b-069
7178ac8b-069


इंटरनेशनल मीडिया ने क्या कहा, सवाल भी उठे

Reuters ने लिखा कि बीजेपी की इस जीत से UCC (समान नागरिक संहिता) और बुनियादी ढांचे जैसी नीतियों को और गति मिल सकती है। 2029 के आम चुनाव के लिहाज से भी यह बड़ी खबर है।

dca3e6a8-963
dca3e6a8-963




ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर BBC ने अपनी खबर का शीर्षक दिया है - मोदी की बीजेपी ने भारत के सबसे मुश्किल राजनीतिक गढ़ों में से एक, बंगाल पर जीत हासिल की।"

3a38d242-650
3a38d242-650


NPR (अमेरिका) ने कहा है कि इस नतीजे से मोदी की स्थिति और मजबूत होगी, खासकर उनके तीसरे कार्यकाल के बीच। 2024 के आम चुनाव में उन्हें गठबंधन पर निर्भर रहना पड़ा था, लेकिन अब चीजें बदल रही हैं।

3d3ac2b5-e51
3d3ac2b5-e51


Al Jazeera ने इस जीत को 'वर्चस्व की राजनीति' यानी Hegemonic Power बताया। विशेषज्ञों का कहना है कि बीजेपी ने धार्मिक ध्रुवीकरण और सत्ता विरोधी लहर का सही इस्तेमाल करके यह जीत हासिल की।

f407d77c-6e1
f407d77c-6e1


Al Jazeera ने ये भी बताया कि मतदाता सूची में संशोधन (SIR) के चलते करीब 90 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। विपक्ष का कहना है कि इनमें ज्यादातर उनके समर्थकों के नाम थे, लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि ये सब नियमों के हिसाब से किया गया था।

पड़ोसी बांग्लादेश में हलचल मच गई!

बांग्लादेश के अखबार 'प्रथम आलो' ने लिखा कि यह चुनाव सिर्फ पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय गणतंत्र के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। वहां का मीडिया बीजेपी के चुनाव प्रचार में मुस्लिम मुद्दे के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाता रहा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल में यह नतीजा (vidhansabha election 2026) आने वाले वर्षों में देश की राजनीति का रुख तय कर सकता है। बीजेपी के लिए (बंगाल चुनाव परिणाम) यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक संदेश है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दीदी का साथ छोड़ बीजेपी की ओर मुड़ी महिलाएं, बंगाल इलेक्शन में भाजपा की जीत के कारण

बंगाल से केरल तक कैसे बदल रही है देश की राजनीति- पंकज जगन्नाथ जयस्वाल

बंगाल में मारवाड़ियों का बजा डंका, भाजपा के टिकट पर पांच प्रवासी राजस्थानी जीते

MP जैसा खेल बंगाल-असम में भी दोहराया, चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का हमला



Tags:
  • बीजेपी
  • BBC
  • दैनिक भास्कर
  • बांग्लादेश
  • पश्चिम बंगाल चुनाव 2026
  • vidhansabha election 2026
  • बंगाल चुनाव परिणाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा