नोएडा फिल्म सिटी में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ॐ, जो अंतरिक्ष से भी दिखेगा
Kaushiki | Published:
noida
नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी में दुनिया का सबसे बड़ा ॐ बनाया जाएगा, जो इतना विशाल होगा कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा। यह परियोजना लेटेस्ट टेक्निकल फीचर्स से लैस होगी और मार्च से निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।
नोएडा में एक बहुत ही खास और बड़ा ॐ बनाया जाएगा, जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा। यह ॐ नोएडा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास स्थित फिल्म सिटी के दूसरे चरण का मुख्य आकर्षण होगा। इसके निर्माण में एक करोड़ स्क्वॉयर फीट जमीन का उपयोग किया जाएगा और यह फिल्म सिटी का सबसे अहम हिस्सा होगा।
ये खबर भी पढ़ें... महाकौशल विज्ञान मेला: जबलपुर के छात्र जानेंगे AI और अंतरिक्ष के रहस्य
खबरों के मुताबिक, इस फिल्म सिटी के दूसरे चरण में 250 एकड़ जमीन पर एक विशाल ॐ का निर्माण होगा। यह ॐ इतना बड़ा होगा कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा। इस विशाल ॐ का डिजाइन धार्मिक प्रतीक के रूप में फिल्म सिटी का केंद्रीय आकर्षण होगा। इसके आसपास जलाशयों और आर्टिफीसियल नहरों का निर्माण भी किया जाएगा, जिनमें स्टीमर, याट और नाव चलेंगी, जो इस क्षेत्र को और भी आकर्षक बनाएंगी।
बता दें कि, यह फिल्म सिटी केवल एक फिल्म निर्माण स्थान नहीं होगा, बल्कि यह एक पूरी तरह से विकसित और आधुनिक पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल होगा। इसके अंदर फिल्म स्टूडियोज, मनोरंजन पार्क, जलाशय, और ऐतिहासिक धार्मिक डिजाइन होंगे। इसका उद्देश्य न केवल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करना है।
ये खबर भी पढ़ें... सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी, अब नासा लेगा एलन मस्क की मदद
खबरों के मुताबिक, फोरेक कंपनी ने इस फिल्म सिटी का पूरा डिजाइन तैयार किया है। यह वही कंपनी है जिसने डिजनीलैंड और यूनिवर्सल स्टूडियो जैसी प्रमुख परियोजनाओं का डिजाइन किया है। इस डिजाइन में सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, जिससे फिल्म सिटी को विश्व स्तर पर एक प्रमुख स्थान मिले।
फिल्म सिटी के निर्माण के लिए जमीन का कब्जा लिया जा चुका है। निर्माणकर्ता कंपनी आज यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) से जमीन का कब्जा लेने के बाद इस परियोजना की नींव रखेगी। मार्च में इस परियोजना की शुरुआत होगी। इसके लिए भूमि की सफाई और समतल करने का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... ISRO के चेयरमैन का बड़ा दावा, अंतरिक्ष में इंसान भेजेगा भारत
ये खबर भी पढ़ें... महाकौशल विज्ञान मेला: जबलपुर के छात्र जानेंगे AI और अंतरिक्ष के रहस्य
फिल्म सिटी का निर्माण
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIDA) के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी बनाने की योजना है। इसके पहले चरण में 230 एकड़ और दूसरे चरण में 670 एकड़ का विस्तार होगा। फिल्म सिटी का डिजाइन कनाडाई कंपनी फोरेक में तैयार किया गया है, जिसने डिजनीलैंड और यूनिवर्सल स्टूडियो को भी डिजाइन किया है। इसके निर्माण के बाद यह फिल्म सिटी दुनिया की सबसे मॉडर्न और टेक्निकल पर्सपेक्टिव से सबसे अच्छी होगी।
ॐ का डिजाइन
फिल्म सिटी का उद्देश्य
ये खबर भी पढ़ें... सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी, अब नासा लेगा एलन मस्क की मदद
कनाडाई कंपनी का योगदान
निर्माण प्रक्रिया
ये खबर भी पढ़ें... ISRO के चेयरमैन का बड़ा दावा, अंतरिक्ष में इंसान भेजेगा भारत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari