NVS JNVST Admit Card 2025 : एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
Ravi Singh | Updated:
NVS JNV JNVST Admit Card 2025 26
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में दाखिले के लिए जेएनवीएसटी 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी, और इसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी एनवीएस की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NVS JNV JNVST Admit Card 2025-26 : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा जेएनवीएसटी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को होगी। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह में दाखिले के लिए अक्टूबर 2024 में आवेदन लिए थे। छात्रों का चयन जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा कक्षा छह की कुल 653 रिक्त सीटों के लिए होगी। जिले में 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों से भरी जाएंगी। एससी, एसटी ओबीसी, दिव्यांग आरक्षण सरकारी नियमानुसार किया जाएगा।
सेलेक्शन टेस्ट 2 घंटे का होगा। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक ली जाएगी। इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह में आएगा।
18 जनवरी, 2025 को प्रातः 11.30 बजे से इन राज्यों में प्रवेश परीक्षा होगी- आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग को छोड़कर जिले), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला को छोड़कर जिले), जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू- I, जम्मू- II, सांबा और उधमपुर), झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर), केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी।
जम्मू और कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश केदिबांग घाटी और तवांग जिलों में, हिमाचल के चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, शिमला जिलों में और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और लद्दाख के लेह और कारगिल जिले में परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को होगी।
पेपर पैटर्न
परीक्षा के इस बार दो चरण, जानें तिथियां
जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट ( जेएनवीएसटी) परीक्षा दो चरणों आयोजित होगी।
परीक्षा 18 जनवरी को
यहां 12 अप्रैल को होगी परीक्षा
कैसे करें डाउनलोड
- NVS की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- admit cards for class VI JNVST 2025 (Summer Bound) के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर साइन इन करें।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?
By Atul Dwivedi
एमपी में SP बंगले के पास युवक की हत्या, पांच लोगों ने घेरकर पीटा, फिर पीठ में चाकू घोंपा, बेटा बोला-पापा को...
By Aman Vaishnav
विभागों की खींचतान में फंसा कैदियों का इलाज, जिंदगी से खिलवाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, CM-CS तक पहुंचा मामला
By Ratan Kumar Mishra
आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, विधानसभा में संविधान दिवस के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल
By Aman Vaishnav
NEWS STRIKE: Gen Z की नाराजगी दूर करेगी BJP? दो लाख नौकरियों के वादे का क्या है सियासी गणित?
By Harish Divekar
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
By Sanjay Gupta