ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक का कुश्ती से संन्यास, बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज
Rahul Garhwal | Dec 21, 2023, 24:00 IST
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक का कुश्ती से संन्यास, बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया। वे बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अब न्याय की उम्मीद नहीं है।
NEW DELHI. ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया। वे भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के बनने से नाराज हैं। साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इस दौरान साक्षी मलिक ने अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए और कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया।
साक्षी बोलीं- अब न्याय की उम्मीद नहीं
साक्षी मलिक ने कहा कि हम लड़ाई नहीं जीत पाए कोई बात नहीं। हमारा समर्थन करने देशभर से दूर-दूर से आए लोगों का आभार। हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। चुने गए नए अध्यक्ष संजय सिंह बृजभूषण सिंह के पार्टनर हैं। जब तक बृजभूषण सिंह और उनके जैसे लोग कुश्ती संघ से जुड़े हैं न्याय की उम्मीद नहीं है। ऐसे में मैं आज से ही अपनी कुश्ती त्यागती हूं। आज से आप मुझे मैट पर नहीं देखेंगे।
'किसी ने कुछ नहीं किया'
साक्षी मलिक ने कहा कि पहलवानों ने WFI में महिला प्रेसिडेंट की मांग की थी। सब जानते हैं कि बृजभूषण का तंत्र कितना मजबूत है। मैं और बजरंग पूनिया गृह मंत्री से भी मिले थे। हमने लड़कियों का नाम लेकर उनसे रेसलिंग को बचाने की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
साक्षी ने 2020 में जीता था ओलंपिक मेडल
साक्षी मलिक ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। ये उनका पहला ओलंपिक मेडल था। साक्षी कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 और एशियन चैंपियनशिप में 4 मेडल जीत चुकी हैं।
बजरंग पूनिया क्या बोले ?
रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा कि पूरा देश जानना चाहता है कि खिलाड़ी इतने दिन चुप क्यों थे। हमने पिछले साल जनवरी में धरना दिया था। उसके बाद एक कमेटी बनाई गई। हम पहले सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे थे। अब बहन-बेटियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे अंदर जितना दम था, हम लड़े, लेकिन सरकार से जो उम्मीद थी वो पूरी नहीं हुई।
नए अध्यक्ष संजय सिंह बृजभूषण के राइट हैंड
बजरंग पूनिया ने कहा कि WFI में बृजभूषण के राइट हैंड को अध्यक्ष बना दिया गया। सब जानते हैं कि बृजभूषण उसे अपने बेटे से भी ज्यादा मानता है। हमारी लड़ाई आने वाली पीढ़ियों को भी लड़नी पड़ेगी। हमने ही नहीं, आज पूरे देश ने बृजभूषण के तंत्र और पावर को देख लिया है। धीरे-धीरे बृजभूषण सिंह को कोर्ट से भी बरी करा लिया जाएगा।
WFI अध्यक्ष संजय सिंह क्या बोले ?
WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जिनको कुश्ती करनी है, वो कुश्ती करें। जिनको राजनीति करनी है, वो राजनीति करें। आगे बच्चों के लिए कैंप लगाए जाएंगे। उनका साल खराब नहीं होने दिया जाएगा। ओलंपिक में जाने वाले पहलवानों की तैयारी कराएंगे।
बृजभूषण सिंह पर लगे थे संगीन आरोप
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और संगीता फोगाट समेत कई पहलवानों ने संगीन आरोप लगाए थे। WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे। पहलवानों ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी किया था। खेल मंत्रालय ने बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता वाले WFI को निलंबित किया था।

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By