राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, सर्वदलीय बैठक में राहुल, औवेसी ने क्या कहा?
Rohit Sahu | Published:
opration sindoor continue
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इसके बाद गुरुवार को सर्वदलीय मीटिंग हुई। जिसमें सरकार ने कहा की ऑपरेशन अभी जारी है।
7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में अब तक कम से कम 100 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। बैठक में विपक्षी दलों के सभी बड़े नेता शामिल हुए और राष्ट्रहित के लिए सरकार के साथ होने की बात कही।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ हैं और कोई आलोचना नहीं करेंगे। राहुल गांधी ने भी सरकार को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा, हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि सरकार को रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ एक वैश्विक अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने अमेरिका से TRF को आतंकवादी संगठन घोषित करने और पाकिस्तान को FATF की ग्रे-लिस्ट में डालने के लिए प्रयास करने का सुझाव दिया।
24 अप्रैल को हुई पिछली सर्वदलीय बैठक में सरकार ने पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक की बात स्वीकार की थी। इस हमले में 25 टूरिस्ट और एक स्थानीय घोड़ेवाले की मौत हो गई थी। विपक्ष ने आतंकी कैंपों को नष्ट करने की मांग की थी और सरकार को आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठाने का सुझाव दिया था।
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर के 21 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, 200 उड़ानें रद्द
कांग्रेस ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं, जिनमें 'संविधान बचाओ रैलियां' भी शामिल हैं। पार्टी ने सरकार को आतंकवाद के खिलाफ समर्थन देने और सेना के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यह फैसला लिया है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर अपने तीन देशों के दौरे को रद्द कर दिया है। पीएम मोदी को 13 से 17 मई तक नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा करनी थी।
इधर पाकिस्तान ने आज फिर ड्रोन हमले की बात कही है। पाकिस्तान का दावा है कि भारत ने गुरुवार को भी ड्रोन से हमला किया जिसमें पाकिस्तान के 4 सैनिक घायल हुए और 1 नागरिक की मौत हुई।
वहीं पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन करके फायरिंग कर रहा है जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट मोड पर पुंछ, आतंकियों की हलचल के इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन तेज
thesootr links
All Party Meeting | All party meeting today | सर्वदलीय बैठक आज | operation sindoor | operation sindoor kya hai | operation sindoor update | Rahul Gandhi | Asaduddin Owaisi | OWAISI | AIMIM Asaduddin Owaisi
किरेन रिजिजू बोले ऑपरेशन अभी भी जारी
दिल्ली के पार्लियामेंट एनेक्सी में आयोजित इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, AIMIM प्रमुख औवेसी सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक चल रहा अभियान है और सरकार की मंशा स्पष्ट है।
विपक्ष की एकमत होकर बोला-हम सरकार के साथ हैं
ओवैसी ने सुझाव दिया TRF के खिलाफ चलाए अभियान
पिछली बैठक में सुरक्षा में चूक की बात की थी स्वीकार
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर के 21 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, 200 उड़ानें रद्द
कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए
इधर पाकिस्तान ने आज फिर ड्रोन हमले की बात कही है। पाकिस्तान का दावा है कि भारत ने गुरुवार को भी ड्रोन से हमला किया जिसमें पाकिस्तान के 4 सैनिक घायल हुए और 1 नागरिक की मौत हुई।
वहीं पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन करके फायरिंग कर रहा है जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट मोड पर पुंछ, आतंकियों की हलचल के इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन तेज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
All Party Meeting | All party meeting today | सर्वदलीय बैठक आज | operation sindoor | operation sindoor kya hai | operation sindoor update | Rahul Gandhi | Asaduddin Owaisi | OWAISI | AIMIM Asaduddin Owaisi
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha