UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बोले SC,ST और OBC वर्ग का आरक्षण छीना जाएगा
Sandeep Kumar | Aug 18, 2024, 16:28 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-18T162245.774
लेटरल एंट्री (lateral entry के जरिए UPSC में भर्ती का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर तमाम विपक्षी दलों ने एकजुट हो कर केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है...
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ( Leader of Opposition MP Rahul Gandhi ) ने केंद्र के मंत्रालयों में संयुक्त निदेशकों, सचिवों,और उप सचिवों के प्रमुख पदों पर लेटरल एंट्री ( lateral entry ) के जरिए 45 विशेषज्ञ नियुक्त किए जाने की आलोचना की है। राहुल ने इसकी केंद्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के ज़रिए भर्ती कर SC,ST,OBC से आरक्षण छीना जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी, संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission ) की जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh ) के ज़रिए भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं। राहुल ने कहा है कि मैंने हमेशा कहा है कि टॉप ब्यूरोक्रेसी (top bureaucracy ) समेत देश के सभी शीर्ष पदों पर वंचितों का प्रतिनिधित्व नहीं है, उसे सुधारने के बजाय लेटरल एंट्री (lateral entry ) द्वारा शीर्ष पदों से दूर किया जा रहा है।
लेटरल भर्ती का विरोध करते हुए आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ( RJD Lalu Prasad Yadav ) ने कहा है कि मोदी सरकार और उनके सहयोगी बाबा साहेब के संविधान एवं आरक्षण की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav ) ने इस फैसले के खिलाफ दो अक्टूबर को प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। इनके अलावा BSP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Former Chief Minister Mayawati ) ने भी सरकार के इस फैसले को गलत बताया। मायावती ने कहा कि इन उच्च पदों पर सीधी नियुक्तियां करना बीजेपी सरकार की मनमानी है।
यूपीएससी ( UPSC ) में लेटरल एंट्री की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसे सीधी नियुक्ति कहा जाता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 2017 में ब्यूरोक्रेसी में सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Examination in Bureaucracy ) के माध्यम से नियुक्ति के अलावा लेटरल एंट्री (Lateral Entry) से बड़े पदों पर अधिकारियों की भर्ती करने पर विचार करने की बात कही थी।
केंद्र के कई मंत्रालयों (multiple ministries ) में संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों (consisting of secretaries, directors and deputy secretaries ) के प्रमुख पदों पर जल्द ही 45 विशेषज्ञ नियुक्त किए जाने हैं। आपको बता दें कि आमतौर पर ऐसे पदों पर अखिल भारतीय सेवाओं भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS ) भारतीय पुलिस सेवा ( IPS ) और भारतीय वन सेवा ( IFS ) के ग्रुप ए सेवाओं के पदाधिकारी तैनात होते है।
![sandeep mishr]()
मोदी RSS के जरिए कर रहे भर्ती : राहुल
नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ के ज़रिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं।
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के ज़रिए भर्ती कर खुलेआम SC, ST और OBC वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है।
मैंने हमेशा…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 18, 2024
ये नेता भी जता चुके हैं लेटरल एंट्री का विरोध
क्या है लेटरल एंट्री?
UPSC ने दिया था ये विज्ञापन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari