बार्डर पर सुरक्षा छोड़ बकरियों की देखभाल कर रहे BSF के जवान, जानें क्या है पूरा मामला

Deeksha Nandini Mehra | Aug 28, 2024, 11:34 IST
Share
पाकिस्तान की 250 बकरियां
पाकिस्तान की 250 बकरियां

राजस्थान के बाड़मेर में 250 बकरियां पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुस आई हैं। अब इनकी देखरेख बीएसएफ (Border Security Force) के जवान कर रहे हैं।

राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) में 19 जुलाई को पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुस आई 250 बकरियां बीएसएफ (Border Security Force) के लिए सिरदर्द बन गई हैं। इन बकरियों को अब बीएसएफ की देखरेख में रखा गया है। इन्हें नीलाम करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

ये खबर पढ़िए ...सनम नहीं बेवफा : नाम बदलकर हो गई मुसीबत, अब कोर्ट और पुलिस के चक्कर लगा रही नगमा

बीएसएफ की चुनौती

भारत- पाकिस्तान पश्चिमी बॉर्डर (​​​​India-Pakistan western border) के धनाऊ क्षेत्र के सरुपे का तला और मिये का तला के बीच तारबंदी कटने के बाद ये बकरियां जीरो पॉइंट से भारतीय सीमा में आ गई थीं।

बीएसएफ का कहना है कि पाकिस्तान के चरवाहे इस पर ध्यान नहीं देते और यह समस्या काफी समय से चल रही है। इन बकरियों को जब्त कर लिया गया और एक माह से बीएसएफ के जवान इनकी देखरेख कर रहे हैं। हालांकि बकरियों की नीलामी की प्रक्रिया में अब तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिले हैं।

कस्टम का नया नियम कस्टम एक्ट (Customs Act) में हाल ही में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब सीमा पार से आने वाले पशुओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने का प्रावधान है। पहले कस्टम विभाग इन वस्तुओं को जब्त कर आगे की कार्रवाई करता था, लेकिन अब बकरियों को कस्टम विभाग (Customs Department) ने लेने से इनकार कर दिया है। इस स्थिति में बकरियों की नीलामी अब स्थानीय स्तर पर की जाएगी। इसके लिए किसी एनजीओ का भी कोई प्रावधान नहीं है, जिससे बकरियों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही होगा।

पाकिस्तान का इनकार

बीएसएफ ने बकरियों को जब्त करने के बाद पाकिस्तान से संपर्क किया ताकि पता लगाया जा सके कि ये बकरियां किस पाकिस्तानी चरवाहे की हैं, लेकिन पाकिस्तान ने इनकार कर दिया है। अब यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि बकरियां किसकी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान इस बात को साबित करने से भी मना कर रहा है कि तारबंदी कटी थी।

ये खबर पढ़िए ...करंसी को लेकर बड़ा निर्णय, दिसंबर तक सभी कागज के नोट होंगे पॉलीमर प्लास्टिक के

बीएसएफ के प्रयास

पिछले एक माह से बीएसएफ (BSF) के जवान बकरियों की देखरेख कर रहे हैं। बारिश के मौसम में हरा चारा उपलब्ध है, जिससे बीएसएफ को चारे की कोई परेशानी नहीं हो रही है। बीएसएफ जवानों को दो से चार लोग इस काम में लगे हैं और ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पाकिस्तान
  • बाड़मेर
  • बीएसएफ
  • Border Security Force
  • Barmer
  • पाकिस्तान की बकरियां
  • Custom Act
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच