बहू के पहनावे और रील बनाने के शौक से तंग आकर सास-ससुर ने की आत्महत्या

Anjali Dwivedi | May 11, 2026, 13:56 IST
Share
panipat-couple-suicide
panipat-couple-suicide

हरियाणा के पानीपत जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने बहू के रील बनाने के शौक और घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

हरियाणा के पानीपत में बहू के रील के शौक के कारण सास-ससुर ने अपनी जान गंवाई। बार-बार टोकने के बावजूद बहू नहीं मानी, जिसके बाद दंपति ने सुसाइड कर लिया। घटना से पहले बहू और ससुराल पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। परेशान होकर सास-ससुर ने जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुमन (44) की शनिवार 9 मई रात मौत हो गई और राजेश (46) ने रविवार को पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया।

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

राजेश और सुमन का एक ही बेटा है जिसका नाम आशीष है। आशीष की दोस्ती करीब दो साल पहले दिल्ली की स्नेहा से हुई थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। जनवरी 2025 में दोनों ने परिवार की मर्जी से शादी की। परिवार को लगा था कि घर में नई बहू आने से खुशियां बढ़ेंगी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही घर में कलह शुरू हो गई।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

स्नेहा दिल्ली के आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी थी। उसे सोशल मीडिया पर रील बनाने का बहुत ज्यादा शौक था। वह गांव के पारंपरिक माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। उसके कपड़ों और रहन-सहन को लेकर अक्सर घर में टोक-टाक होती थी। सास-ससुर चाहते थे कि बहू गांव की मर्यादा के हिसाब से रहे। स्नेहा को यह बातें अपनी आजादी में दखल महसूस होती थीं।

परिजनों का आरोप है कि स्नेहा अक्सर अपनी सास सुमन से लड़ती थी। कई बार उसने सास के साथ मारपीट और बदसलूकी भी की। राजेश और सुमन इस बात से बहुत ज्यादा दुखी रहने लगे थे। उन्हें समाज में अपनी बेइज्जती का डर सताने लगा था। शनिवार दोपहर को घर में फिर किसी बात पर बड़ा झगड़ा हुआ। इस विवाद के बाद दंपती ने सल्फास की गोलियां खा लीं।

इलाज के दौरान दंपती ने अस्पताल में तोड़ा दम

हालत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुमन को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी इसलिए उन्हें रोहतक पीजीआई भेजा गया।

रविवार 10 मई सुबह इलाज के दौरान राजेश की भी मौत हो गई। बेटे आशीष ने भी कई बार अपनी पत्नी स्नेहा को समझाया था। वह भी उसके पहनावे और रील बनाने पर आपत्ति जताता था।

मरने से पहले सास ने बनाया था वीडियो

सुसाइड करने से पहले सुमन ने एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बहू और उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब स्नेहा और उसके परिजनों से पूछताछ की तैयारी में है।

शहरी और ग्रामीण सोच के बीच उलझा रिश्ता

परिजनों का कहना है कि शहरी माहौल स्नेहा की सोच का हिस्सा था। वहीं गांव के लोग और सास-ससुर पुराने ख्यालों के थे। इसी आपसी तालमेल की कमी ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। एक साल के भीतर ही खुशियां मातम में बदल गईं। अब पुलिस इस मामले (Suicide Case) के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। गांव के लोग इस घटना से बेहद हैरान और दुखी हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

एक साल सोना न खरीदें भारतीय तो क्या होगा ? पीएम मोदी की अपील के बाद चर्चा

वैक्सीन से सिकुड़ रहे पुरुषों के प्राइवेट पार्ट, इस अफवाह ने ले ली 17 लोगों की जान

देश दुनिया न्यूज: भारत की GDP घटेगी! किसानों की पैदावार होगी कम, ईरान-अमेरिका जंग से भारत पर पड़ेगा असर

इंदौर में सोना चोरी कांड के बाद लसूडिया टीआई को हटाया, तीन और थाना प्रभारी बदले गए

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • Suicide Case
  • आत्महत्या
  • हरियाणा
  • लव स्टोरी
  • पानीपत
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा