इंदौर में सोना चोरी कांड के बाद लसूडिया टीआई को हटाया, तीन और थाना प्रभारी बदले गए
Sanjay Gupta | Apr 27, 2026, 21:22 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर में सोना चोरी कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। लसूडिया टीआई तारेश सोनी को हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। चार थानों के टीआई बदले गए हैं। सात इंस्पेक्टर के ट्रांसफर से पुलिस महकमे में हलचल है।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला...
- चार थानों के टीआई बदले गए।
- इंदौर में सात इंस्पेक्टर के ट्रांसफर।
- लसूडिया टीआई तारेश सोनी हटाए गए।
- सोना चोरी कांड के बाद कार्रवाई।
- तुकोगंज समेत अन्य थानों में भी बदलाव।
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने चार थानों के टीआई बदल दिए हैं। इसमें दो टीआई हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। लसूडिया पुलिस पर घर में घुसकर वारंट तामीली के नाम पर सोना चोरी के गंभीर आरोप लगे थे। इसमें पहले पांच पुलिसकर्मी बदले गए और अब टीआई तारेश सोनी का भी तबादला हो गया। उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया।
indore ti transfer (2)
यह हुआ बदलाव
- लसूडिया थाना- राजकुमार यादव को टीआई बनाया, तारेश सोनी क्राइम ब्रांच गए।
- तुकोगंज थाना- जितेंद्र चौहान को टीआई बनाया, जितेंद्र यादव क्राइम ब्रांच भेजे गए।
- मल्हारगंज थाना- नीरज कुमार बिरथरे को टीआई बनाया, यह अभी रक्षित केंद्र में थे।
- एरोड्रम थाना- देवेंद्र सिंह कुशवाह को टीआई बनाया, अभी यह मल्हारगंज में पदस्थ थे।
क्यों हटाया गया इन्हें
वहीं राजेंद्र नगर (राजेंद्र नगर थाना) टीआईपद से हाल ही में नीरज बिरथरे को एक युवक के सुसाइड केस में एसआई पर लगे आरोपों के बाद हटा दिया गया था। अब उन्हें फिर थाना दिया गया है। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव भी एक ज्वेलर्स मामले में चार सौ बीसी की एफआईआर करने के बाद विवादित हुए थे।
डीसीपी भी खुश नहीं थे लसूडिया से
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस पर 22.50 तोला सोना लूट के भी आरोप, SI और चार पुलिसकर्मी निलंबित
इंदौर लसूडिया पुलिस की वारंट तामीली में गुंडागर्दी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
डेली कॉलेज में नए संविधान से चुनाव होंगे, सरकार ने दी नए संशोधन को मंजूरी
इंदौर नगर निगम: MIC मेंबर, नेता प्रतिपक्ष के रिश्तेदार और पीए के परिजन के नाम पर गाड़ियां, निगम में अटैच
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava