Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत ने दिलाया दूसरा मेडल, शूटिंग में जीता दूसरा कांस्य पदक

Amresh Kushwaha | Jul 30, 2024, 13:35 IST
Share
olympics 2024
olympics 2024

ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मेडल दिलाया है। इन्होंने कोरिया की मिक्स्ड टीम को पछाड़ा। ओलंपिक 2024 में मनु भाकर के नाम अब दो मेडल हो गए हैं।

Paris Olympics 2024 : ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मेडल दिलाया है। ये दोनों एथलीट 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में खेल रहे थे। जहां उन्होंने कोरिया की मिक्स्ड टीम को रौंदा। ओलंपिक 2024 में मनु भाकर के नाम अब दो मेडल हो गए हैं। इन सबके बीच अन्य खेलों में भारत अपनी दावेदारी को पेश करेगा।

ये खबर भी पढ़िए...मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, लाड़ली बहना को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा ,आंगनबाड़ी बहनों को भी लाभ

शूटिंग में भारत ने जीता मेडल

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोरिया की टीम को हराकर ब्रॉन्ज मेडल देश के लिए जीता है। इस मेडल के साथ ओलंपिक 2024 में भारत के नाम अब कुल दो मेडल हो गए हैं। इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

ये खबर भी पढ़िए...डॉ. विकास दिव्यकीर्ति लापता!... क्यों ट्रोल हो रहे हैं गुरुजी, सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट

एक ही ओलंपिक में दो पदक

मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई। मनु ने सरबजोत सिंह के साथ ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था।

ये खबर भी पढ़िए...केरल में लैंडस्लाइड से भारी तबाही , 43 की मौत, 400 से ज्यादा लोग लापता , सेना ने संभाला मोर्चा

आजादी के पहले मिला था ऐसा पदक

ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Manu Bhaker
  • Manu Bhaker got bronze
  • मनु भाकर
  • मनु भाकर ने दिलाया कांस्य
  • Paris Olympics 2024
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...