क्या सच में बिना मेडल जीते ही विनेश फोगाट को मनु भाकर और नीरज चोपड़ा से 4 गुना ज्यादा पैसा मिला !

Amresh Kushwaha | Aug 20, 2024, 12:12 IST
Share
विनेश को मिला बड़ा तोहफा
विनेश को मिला बड़ा तोहफा

पेरिस ओलंपिक से बिना मेडल जीते ही विभिन्न संगठनों से विनेश को लगभग 16.35 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी है। यह धनराशि मनु भाकर और नीरज चोपड़ा को मिले पैसे का 4 गुना अधिक है...

विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat )को पेरिस ओलंपिक ( Paris Olympic ) में मेडल नहीं मिलने के बावजूद भारत में जबरदस्त प्यार मिला। उनके गांव में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया और इनाम में काफी पैसा दिया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्हें 16 करोड़ रुपए मिले हैं। सवाल ये है कि क्या सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा सच है? क्या सच में विनेश को इतनी बड़ी रकम मिल चुकी है?

ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता महिला डॉक्टर रेप- हत्या मामले में SC का बड़ा फैसला, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए NTF बनेगा, सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने से कोर्ट नाराज

फाइनल से पहले ही डिस्क्वालिफाई

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ( Indian wrestler Vinesh Phogat )ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था। यह मुकाम पहली बार किसी भारतीय पहलवान द्वारा हासिल किया गया था। फाइनल में विनेश से स्वर्ण पदक की उम्मीदें थीं, लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले ही उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता रेप मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, डॉक्टर्स के प्रोटेस्ट से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

भारत में हुआ जोरदार स्वागत

फाइनल से पहले ही डिस्क्वालिफाई किए जाने पर विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की थी, जिसमें उन्होंने संयुक्त रजत पदक की मांग की थी, लेकिन उनकी अपील खारिज कर दी गई थी। इसके बावजूद विनेश के भारत लौटने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ था। विनेश 17 अगस्त को पेरिस से स्वदेश लौटी थीं और दिल्ली से अपने पैतृक गांव बलाली गईं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ था।

ये खबर भी पढ़िए...21 अगस्त को भारत बंद, आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध, BSP ने दिया समर्थन

जानें क्या है वायरल पोस्ट का दावा

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद, सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। ऐसे में एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि विभिन्न संगठनों से विनेश को लगभग 16.35 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है। यह पोस्ट सुभाष फौजी नाम के एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है।

विनेश फोगाट 16 करोड़ रुपए
विनेश फोगाट 16 करोड़ रुपए


विनेश के पति ने किया दावे का खंडन

विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने इस दावे का खंडन किया है। सोमवीर ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। आप सभी हमारे शुभचिंतक हैं, कृपया झूठी खबरें न फैलाएं। इससे हमारा नुकसान होगा और सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा। यह सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है।

ccb75fdf-349
ccb75fdf-349


ये खबर भी पढ़िए...मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर केंद्र की सख्ती, दिल्ली के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार

मनु को 5 और नीरज को 4 करोड़ रुपए मिले

विनेश फोगाट के पति ने 16 करोड़ रुपए मिलने के दावे को नकार दिया। अगर यह सच होता, तो विनेश को मनु भाकर और नीरज चोपड़ा से अधिक पैसा मिलता। मनु भाकर को हरियाणा सरकार ने दो कांस्य पदक जीतने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए, जबकि नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने के लिए 4 करोड़ रुपए मिले।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Vinesh Phogat
  • विनेश फोगाट
  • Neeraj Chopra
  • Wrestler Vinesh Phogat
  • पहलवान विनेश फोगाट
  • Manu Bhaker
  • vinesh phogat disqualified
  • vinesh phogat news
  • विनेश फोगाट का स्वागत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच