धक्कामुक्की मामले में राहुल गांधी पर FIR, BJP सांसदों ने की शिकायत

Vikram Jain | Dec 19, 2024, 18:29 IST
Share
Parliament scuffle case FIR against Congress MP Rahul Gandhi
Parliament scuffle case FIR against Congress MP Rahul Gandhi

संसद परिसर में सांसदों के बीच हुई धक्कामुक्की मामले में बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज समेत 3 बीजेपी सांसद संसद मार्ग थाने पहुंचकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बवाल मच गया है। सदन में डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे हैं। भारी हंगामे के बीच गुरूवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी सांसदों के बीच धक्कामुक्की हो गई, इसमें बीजेपी के बुजुर्ग सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत का घायल हुए है। इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सांसदों को धक्का देने का आरोप लगा है। मामले में बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस से शिकायत

संसद परिसर में हुई धक्कामुक्की और विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद बीजेपी के तीन सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, अनुराग ठाकुर और हेमांग जोशी राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। इधर, मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली DCP कार्यालय पहुंचा है। कांग्रेस ने भी धक्कामुक्की मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

अमित शाह बोले- सपने में भी नहीं कर सकता बाबा साहब का अपमान

डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी के बाद हंगामा

दरअसल, डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। इस प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई, इस दौरान बालासोर से बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और यूपी की फर्रुखाबाद सीट से सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए। प्रताप सारंगी को सिर में चोट आई और उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मुकेश राजपूत की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन से दोनों सांसदों का हालचाल जाना।



मामले में क्या बोले राहुल गांधी

इधर, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घटना पर प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि बीजेपी सांसदों ने उन्हें और अन्य विपक्षी सांसदों को संसद भवन में प्रवेश करने से रोका और धक्का दिया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बीजेपी के सांसदों ने कांग्रेस नेताओं जैसे मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी से भी धक्का-मुक्की की। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान और बाबा साहब का अपमान सबसे बड़ा मुद्दा है और विपक्ष इस मामले को लेकर कभी भी पीछे नहीं हटेगा।

शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है। बीजेपी का कहना है कि बाबा साहब का अपमान करने वाले कांग्रेस के नेताओं ने चुनावों में भी उन्हें हराया था। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल सांसद से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह संसद के इतिहास का काला दिन है। मर्यादा तार-तार हुई है। लोकतंत्र कलंकित हो गया है। इस दौरान शिवराज सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

अमित शाह के बयान पर मचा बवाल

गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच संसद में गतिरोध जारी है। शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में "भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा" पर चर्चा के दौरान बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का नाम लिया था, जिसे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपमानजनक माना। बीजेपी का यह आरोप है कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहब का अपमान किया है और उनके योगदान को नकारा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • अमित शाह
  • अनुराग ठाकुर
  • डॉ. अंबेडकर पर बयान
  • Parliament scuffle case
  • संसद में धक्कामुक्की
  • राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा