180 सीट की जगह 235 बुकिंग, भोपाल और दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

Pratibha ranaa | May 11, 2024, 11:37 IST
Share
FLIGHT
FLIGHT

10 मई को दिल्ली से आने वाले विमान को खराब मौसम के कारण नागपुर डायवर्ट करना पड़ा था। जिसके यात्री देर रात भोपाल पहुंच सके थे। शनिवार की सुबह दिल्ली से भोपाल आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 435 को उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया।

BHOPAL. रेल तो रेल पिछले एक सप्ताह से हवाई यात्री ( air passenger ) भी बेहद परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार की रात जहां भोपाल लैंड होने वाली फ्लाइट नागपुर के लिए डाइवर्ट होने से हवाई यात्री परेशान रहे तो शनिवार की सुबह एयर इंडिया ( flight ) के यात्री दिल्ली और भोपाल में हंगामा मचाते रहे। भोपाल में 180 सीटर विमान के लिए 235 यात्रियों की बुकिंग होने से दिल्ली से आने वाली फ्लाइट वहीं रुकी रही। इस कारण दोनों ही जगह हंगामें की स्थिति बनी रही।

क्या है पूरा मामला


दरअसल शुक्रवार की रात दिल्ली से आने वाले विमान को खराब मौसम के कारण नागपुर डायवर्ट करना पड़ा था। जिसके यात्री देर रात भोपाल पहुंच सके थे। शनिवार की सुबह दिल्ली से भोपाल आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 435 को उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया। वजह भोपाल में इसी फ्लाइट में 180 सीटों की जगह 235 यात्रियों की बुकिंग हो जाने को बताया गया। इस कारण दिल्ली और भोपाल दोनों ही जगहों पर हंगामे की स्थिति बन गई।

FLIGHTT
FLIGHTT


रात को हवा में ही भटकता रहा प्लेन


शुक्रवार की रात को ही एयर इंडिया का एक और हवाई जहाज जो रात 9:30 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ तो दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण उसे पहले ग्वालियर डायवर्ट करना पड़ा, लेकिन वहां भी मौसम खराब होने से लैंड किए बिना ही आगरा जाना पड़ा। आगरा में भी यह फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और करीब 12:08 बजे किसी तरह दिल्ली में इसकी लैंडिंग हो सकी।

ये खबर भी पढ़िए...Radheshyam Sen Suicide: बिजनेस पार्टनर ने की सुसाइड, मौत से पहले सोम डिस्टलरी के संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप

खराब मौसम की वजह से भेजना पड़ा नागपुर


जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया ( Air India ) की फ्लाइट नंबर 433 खराब मौसम की वजह से भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। हवा का दबाव अधिक होने की वजह से यह करीब एक घंटे आसमान में ही चक्कर लगाती रही। विमान में फ्यूल कम होता देख इसे नागपुर लैंड कराया गया। वहीं, रात नौ बजे भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट डेंढ घंटे बाद बीच रास्ते से ही लौट आई।


Tags:
  • flight
  • फ्लाइट
  • air passenger
  • हवाई यात्री
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं