क्यों वायरल हो रहा एक पटवारी का इस्तीफा, खबर पढ़कर आप भी सहमत हो जाएंगे
Sourabh Bhatnagar | Mar 10, 2025, 13:08 IST
thesootr
सोशल मीडिया पर एक पटवारी का इस्तीफा वायरल हो रहा है। अब ऐसा भी क्या है, जो एक पटवारी इस्तीफा दे और खबर बन जाए, तो आपको बता दें कि पटवारी के त्यागपत्र ने “सिस्टम” को हिला दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
राजस्थान के उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला रिसोर्स पर्सन (DILRMP) के पद पर कार्यरत वरिष्ठ पटवारी हेमंत उपाध्याय का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र में उन्होंने सरकारी सिस्टम की खामियों और प्रशासनिक संस्कृति पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
![thesootr]()
अपने त्यागपत्र में हेमंत उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 12 वर्षों तक पूरी निष्ठा और मेहनत से काम किया, लेकिन सरकारी सेवा में 'जी हजूरी' को मेहनत और ईमानदारी से ज्यादा महत्व दिया जाता है। उन्होंने लिखा, मैं ईमानदारी और मेहनत से काम करता हूं, लेकिन हर बात में 'यस सर' नहीं कर सकता।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि, "मुझे यह सेवा अपने योग्य नहीं लगती। भले ही यह मेरा निजी मत हो, लेकिन मैं सरकार और प्रशासन को इस योग्य नहीं पाता कि मैं इनके साथ काम करूं।"
हालांकि, उपाध्याय का इस्तीफा मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने भावावेश में आकर इस्तीफा दिया था और अब वापस ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, उपाध्याय को ‘वर्क फ्रॉम होम’ या आत्मचिंतन के लिए समय दिया जा सकता है, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है।
हेमंत उपाध्याय का इस्तीफा सिर्फ व्यक्तिगत निर्णय नहीं है, बल्कि यह सरकारी सिस्टम में निष्ठावान कर्मचारियों की स्थिति को उजागर करता है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन में मेहनत करने वालों को उचित सम्मान और अवसर मिलते हैं या फिर सिर्फ 'यस सर' कहने वालों को ही आगे बढ़ने का मौका मिलता है?
क्या लिखा है इस्तीफे में…
thesootr
अपने त्यागपत्र में हेमंत उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 12 वर्षों तक पूरी निष्ठा और मेहनत से काम किया, लेकिन सरकारी सेवा में 'जी हजूरी' को मेहनत और ईमानदारी से ज्यादा महत्व दिया जाता है। उन्होंने लिखा, मैं ईमानदारी और मेहनत से काम करता हूं, लेकिन हर बात में 'यस सर' नहीं कर सकता।
खबर यह भी...
"सत्य बोलने से अधिकारी हिचकिचाते हैं"
उपाध्याय ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने पूर्व में ईस्ट अफ्रीका में 5 वर्षों तक कार्य किया था, जहां की कार्य संस्कृति में कर्मठता और निष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती थी। लेकिन भारत में सरकारी सेवा में प्रवेश के बाद उन्हें महसूस हुआ कि यहां सत्य बोलने वाले अधिकारियों को राज्य स्तर पर हतोत्साहित किया जाता है।
"सरकार और प्रशासन के साथ काम करने योग्य नहीं"
क्या इस्तीफा दबाव में वापस लिया गया?
प्रशासनिक तंत्र पर बड़ा सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman