उदयपुर की बेटी पायल की उड़ान रह गई अधूरी, अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश में मौत
Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 13, 2025, 12:09 IST
Auto driver's daughter Paayal Khateek died in Ahmedabad plane crash
अहमदाबाद विमान हादसे में उदयपुर की पायल खटीक की मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। लोडिंग रिक्शा चलाकर पिता ने उसे पढ़ाया था। पहली बार लंदन जाने के लिए निकली पायल की उड़ान 59 सेकंड में हादसे में बदल गया।
अहमदाबाद विमान हादसे ने ना जाने कितने लोगों की सपनों की उड़ान को त्रासदी में बदल दिया। इन्हीं में से एक थीं पायल खटीक। राजस्थान के उदयपुर की पायल खटीक अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया AI171 फ्लाइट में सवार हुई, लेकिन इसकी इस उड़ान का ट्रैजिक मोड़ महज 59 सेकंड बाद ही आ गया और फ्लाइट एयरपोर्ट के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
अहमदाबाद विमान हादसा के बाद पायल के परिवार और उदयपुर के समाज में गहरा शोक छाया हुआ है। उदयपुर के गोगुंदा में रहने वाली पायल की दादी को अभी तक पायल की मृत्यु की जानकारी नहीं है। पायल अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में हिम्मतनगर में रहती थी। गोगुंदा से विधायक प्रताप लाल गमेती और देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
लोडिंग रिक्शा चलाकर अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने वाले सुरेशभाई खटीक आज गम में डूबे हुए हैं। उनकी बेटी पायल पहली बार लंदन जाने के लिए विमान में सवार हुई थी। परिवार का कहना था शुरू से ही उनका सपना था कि बेटी पढ़-लिख कर आगे बढ़े। पायल कंपनी की तरफ़ से लंदन जा रही थी।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान क्रैश: म्यांमार से गुजरात तक का सफर, विमान हादसे में थमी पूर्व सीएम की सांसे
गुजरात के हिम्मतनगर निवासी पायल खटीक बचपन से ही पढ़ाई में अव्व्वल थीं। स्कूल में लगातार टॉपर रहीं। पायल उच्च शिक्षा हासिल कर देश और परिवार का नाम रोशन करने का सपना देख रही थीं।
प्लेन एयरपोर्ट के पास ही स्थित मेघानिनगर में एक डॉक्टर हॉस्टल पर जा गिरा। भारी ईंधन होने से जोरदार आग भड़की और सभी यात्री इसकी चपेट में आ गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि ईंधन का तापमान इतना अधिक था कि बचाव बेहद मुश्किल था।
इस दुर्घटना के बाद सिर्फ एक शख्स घायल बचा—रमेश विश्वास कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद पहुंचकर उन्हें देखा और अस्पताल में समीक्षा बैठक करने की संभावना जताई। पीएम ने कहा कि “विमान हादसे में बचने वाला एकमात्र व्यक्ति है, और जल्द ही उनसे मुलाकात करूंगा।”
ये भी पढ़ें:
अहमदाबाद विमान हादसाः सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 जून के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम किए रद्द
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
परिवार सदमे में
बेटी को पढ़ाने के लिए सब कुछ किया
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान क्रैश: म्यांमार से गुजरात तक का सफर, विमान हादसे में थमी पूर्व सीएम की सांसे
टॉपर थीं पायल खटीक
दुर्घटना का मंजर
एकमात्र जीवित यात्री
ये भी पढ़ें:
अहमदाबाद विमान हादसाः सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 जून के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम किए रद्द
कैसे हुई ट्रैजेडी
- उड़ान भरने के 59 सेकंड के भीतर दुर्घटना ने आशाओं को ध्वस्त कर दिया।
- भारी ईंधन के कारण आग की लपटें और भीषण बन गईं।
- सुरक्षित रूटिंग और आपातकालीन प्रोटोकॉल की जांच बरकरार है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman