अहमदाबाद विमान हादसाः सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 जून के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम किए रद्द

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 12, 2025, 18:36 IST
Share
MP BJP cancels its programmes after Ahmedabad Plane Crash
MP BJP cancels its programmes after Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मध्यप्रदेश में बीजेपी के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द किए गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर शोक जताया और भगवान महाकाल से सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की प्रार्थना की।

MP News: अहमदाबाद में हुए यात्री विमान हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शुक्रवार 13 जून को सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा आघात है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।साथ ही, मुख्यमंत्री ने परमात्मा से इस कठिन समय में सभी नागरिकों को संबल प्रदान करने की कामना की।

इससे पहलेमध्य प्रदेशबीजेपी संगठन और सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गुरुवार को सभी पार्टी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। प्रदेश भर में विभिन्न जिलों में प्रोफेशनल मीट और 'संकल्प से सिद्धि' प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसी राजनीतिक गतिविधियां प्रस्तावित थीं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

मध्य प्रदेश बीजेपी (BJP) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा, "अहमदाबाद विमान हादसे के कारण आज आयोजित होने वाले भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त किये गए हैं।"

भोपाल में रद्द हुई प्रोफेशनल मीट

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक विशेष प्रोफेशनल मीट में भाग लेना था। यह कार्यक्रम हादसे के चलते रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर हादसे को 'हृदय विदारक' बताते हुए शोक प्रकट किया और सभी यात्रियों की सुरक्षा की कामना की।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार, कई विदेश यात्री भी शामिल

देवास और ग्वालियर के कार्यक्रम भी रद्द

इसी तरह, देवास में होने वाली प्रोफेशनल मीट जिसमें बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह को शामिल होना था, और ग्वालियर की मीट जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आगमन प्रस्तावित था, दोनों को रद्द कर दिया गया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- गुजरात के अहमदाबाद में हुई भयावह विमान दुर्घटना की खबर से मन अत्यंत व्यथित है और हृदय गहरे शोक से भर गया है। इस दुःखद घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना और सहानुभूति के साथ खड़ा है।

अहमदाबाद विमान हादसा

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान दोपहर 1:17 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से टेकऑफ करने के बाद कुछ ही मिनटों में मेघाणी नगर के पास क्रैश हो गया।प्लेन में 242 यात्री सवार थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • BJP
  • मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री
  • अहमदाबाद विमान हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती