प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 : जानें किसे मिलेगा लाभ और क्या हैं योजना के नियम
Amresh Kushwaha | Aug 11, 2024, 11:13 IST
PM Awas Yojana Urban Scheme
मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए बड़ा तोहफा दिया है, ₹8 लाख के होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी की पेशकश की है। यह योजना मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए सस्ते आवास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
PM Awas Yojana-Urban 2.0 Scheme: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए 1 करोड़ आवासों का निर्माण करना है।
इस परियोजना के लिए 2.30 लाख करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसे विभिन्न तरीकों से वितरित किया जाएगा, इसमें ब्याज सब्सिडी योजना भी शामिल है।
ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी आज किसानों को देंगे खास तोहफा, बढ़िया उपज देने वाली फसलों की 109 किस्में करेंगे लॉन्च
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवार शामिल हैं, जिनके पास कोई पक्का घर नहीं है। ये परिवार योजना के तहत घर खरीदने या निर्माण करने के लिए पात्र होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...हिंडनबर्ग रिपोर्ट : SEBI चेयरमैन पर अडानी घोटाले में संलिप्तता का आरोप, बुच ने बताया निराधार
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत आय वर्ग के आधार पर परिवारों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत, EWS, LIG और MIG परिवारों को होम लोन पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इन परिवारों को ₹35 लाख तक की कीमत वाले मकान के लिए ₹25 लाख तक के होम लोन पर 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी पहले 8 लाख रुपए के लोन पर 12 वर्ष की अवधि तक लागू होगी। पात्र लाभार्थियों को 5-वार्षिक किश्तों में ₹1.80 लाख की सब्सिडी पुश बटन के माध्यम से जारी की जाएगी। लाभार्थी अपने खाते की जानकारी वेबसाइट, ओटीपी या स्मार्ट कार्ड के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेश के पत्रकार का दावा, राहुल गांधी ने आंदोलन के लिए दिया था ग्रीन सिग्नल
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की शुरुआत 2015 में हुई थी, इसके तहत 1.18 करोड़ आवासों को मंजूरी दी गई थी। इनमें से 85.5 लाख से अधिक आवास पूरे हो चुके हैं और लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि शेष आवास निर्माणाधीन हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्सों को व्यवस्थित रूप से नीचे दिया गया है:
1. व्यक्तिगत पहचान संबंधी डाक्यूमेंट्स
इस परियोजना के लिए 2.30 लाख करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसे विभिन्न तरीकों से वितरित किया जाएगा, इसमें ब्याज सब्सिडी योजना भी शामिल है।
ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी आज किसानों को देंगे खास तोहफा, बढ़िया उपज देने वाली फसलों की 109 किस्में करेंगे लॉन्च
देखें किसको मिलेगा योजना का लाभ
ये खबर भी पढ़िए...हिंडनबर्ग रिपोर्ट : SEBI चेयरमैन पर अडानी घोटाले में संलिप्तता का आरोप, बुच ने बताया निराधार
इसमें भी इन वर्गों को मिलेगा लाभ
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): ₹3 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार
- निम्न आय वर्ग (LIG): ₹3 लाख से ₹6 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार
- मध्यम आय वर्ग (MIG): ₹6 लाख से ₹9 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार
ब्याज सब्सिडी योजना
ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेश के पत्रकार का दावा, राहुल गांधी ने आंदोलन के लिए दिया था ग्रीन सिग्नल
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के जरूरी डाक्यूमेंट्स
1. व्यक्तिगत पहचान संबंधी डाक्यूमेंट्स
- आवेदक का आधार विवरण: आधार संख्या, आधार कार्ड के अनुसार नाम और जन्म तिथि।
- परिवार के सदस्यों का विवरण: परिवार के सभी सदस्यों की आधार संख्या, उनके नाम और जन्म तिथि।
- बैंक खाता जानकारी: आवेदक के सक्रिय बैंक खाते का विवरण (खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा और IFSC कोड)।
- आधार लिंकिंग: बैंक खाता अनिवार्य रूप से आधार से जुड़ा (Seed/Link) होना चाहिए।
- आय प्रमाण-पत्र: परिवार की वार्षिक आय को प्रमाणित करने वाला आधिकारिक डाक्यूमेंट्स।
- जाति प्रमाण-पत्र: केवल SC, ST या OBC श्रेणी के आवेदकों के लिए (यदि लागू हो)।
- भूमि-डाक्यूमेंट्स: यह केवल 'लाभार्थी आधारित निर्माण' (BLC) घटक के लिए आवश्यक है, जहाँ आवेदक अपनी स्वयं की भूमि पर घर बनाना चाहता है।
PMAY-U 2.0: आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे PMAY-U की मुख्य साइट) पर जाएँ या अपने क्षेत्र के नगर निगम/नगर पालिका (ULB) के कार्यालय में जाएँ।
- पंजीकरण (Registration): अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड विवरण दर्ज करें। आधार के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित (OTP द्वारा) करें।
- घटक का चयन करें: अपनी आवश्यकता के अनुसार सही विकल्प चुनें (जैसे: नया घर बनाने के लिए BLC, या होम लोन पर सब्सिडी के लिए CLSS)।
- फॉर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें: आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आय का विवरण और बैंक अकाउंट की जानकारी भरें। आवश्यक डाक्यूमेंट्स (आय, जाति, भूमि के कागज) स्कैन करके अपलोड करें।
- सबमिट और ट्रैकिंग: फॉर्म को अच्छी तरह जाँचने के बाद 'Submit' करें। आपको एक Application ID मिलेगी, जिससे आप भविष्य में अपने आवेदन की स्थिति (Status) ट्रैक कर पाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
By Sumit Kumar
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
By Mukesh Sharma
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
By Sandeep Kumar
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
By Harrison Masih