/sootr/media/media_files/2025/09/14/pm-modi-assam-2025-09-14-23-16-18.jpg)
देश दुनिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दरांग और गोलाघाट जिलों में आयोजित सभाओं में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस जितनी गालियां दे, मैं भगवान शिव का भक्त हूं। शिवजी की तरह जहर निगल लेता हूं। लेकिन जब देश के महान लोगों का अपमान किया जाता है, तब वे चुप नहीं रह सकते। भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी असम के महान सपूतों का सम्मान नहीं किया।
कांग्रेस ने गरीबों को ठुकराया-मोदी
नुमालीगढ़ में पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों और आदिवासियों की अनदेखी हुई। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण किया जबकि भाजपा संतुष्टिकरण पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मंत्र है नागरिक देवो भवः। असम में 20 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर दिए गए और घर-घर नल पहुंचाने की योजना जारी है।
कांग्रेस ने घुसपैठियों को बढ़ावा दिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वोटबैंक की राजनीति के लिए असम की डेमोग्राफी बिगाड़ दी। घुसपैठियों को जमीनें दी गईं और संरक्षण प्रदान किया गया। भाजपा सरकार अब असम के लोगों के साथ मिलकर इस चुनौती से लड़ रही है। मिशन वसुंधरा के तहत लाखों आदिवासी परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जा रहे हैं।
असम को हिंसा नहीं, विकास की राह पर ले जा रही भाजपा
मोदी ने कहा – कांग्रेस ने असम को अलगाव, हिंसा और विवाद दिया, जबकि भाजपा ने इसे विकास और विरासत से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया और नई शिक्षा नीति को लागू करने में तेजी दिखाई। वीर लाचित बरफुकन की 400वीं जयंती मनाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जो कांग्रेस के शासन में उपेक्षित रहे।
3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी
|
बांस से एथेनॉल उत्पादन- मोदी
नुमालीगढ़ में पीएम मोदी ने बांस से एथेनॉल बनाने की परियोजना का उद्घाटन किया। यह नॉर्थ ईस्ट की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा – एक समय था जब कांग्रेस सरकार बांस काटने पर लोगों को जेल भेजती थी। लेकिन अब वही बांस किसानों की रोजी-रोटी का साधन बनेगा। इस परियोजना से हर साल करीब ₹200 करोड़ का निवेश होगा और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।