पीएम मोदी ने कॉल करके की टीम इंडिया से बात, टी20 विश्वकप पर जीत की दी बधाई
Sandeep Kumar | Jun 30, 2024, 13:09 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-30T123857.949
पीएम मोदी ने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की। मोदी ने उन्हें चैंपियन करार देते हुए कहा कि क्रिकेटरों ने विश्व कप के साथ-साथ करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी आज 30 जून को टीम इंडिया ( Team India ) के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। पीएम मोदी ने टी 20 विश्व कप ( t20 world cup ) के फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की। मोदी ने उन्हें चैंपियन करार देते हुए कहा कि क्रिकेटरों ने विश्व कप के साथ-साथ करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...T20 World Cup 2024 में सबसे अधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाड़ी
प्रधानमंत्री ने हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की भी तारीफ की और जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी जमकर सराहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए टीम के कोच राहुल द्रविड़ का भी आभार जताया।
ये खबर भी पढ़िए...IND vs SA T20 Final : भारत ने 7 रन से जीता टी 20 वर्ल्ड कप, हार के मुंह से छीनकर लाए जीत
इससे पहले टीम की जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, चैंपियंस ! हमारी टीम शानदार अंदाज में टी-20 विश्व कप लेकर आई है। हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। आपने मैदान में कप जीता है, और देश के हर गांवों और गलियों में करोड़ों भारतीयों का दिल जीता है।
![08b6b818-f70]()
ये खबर भी पढ़िए...Virat Kohli : चैंपियन बनते T20 से संन्यास का ऐलान, आखिरी मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच
17 साल बाद
उन्होंने उस रोमांचक मैच को ऐतिहासिक बताया जिसमें भारत ने दृढ़ निश्चयी दक्षिण अफ्रीकी टीम को मात दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीय हमारे सभी क्रिकेटर्स के प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के बारबाडोस को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी 20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया था।
![6b239569-9d0]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर लसूडिया पुलिस का शर्मनाक काम, चालान में आरोपी ही बदल दिए, डीसीपी विश्वकर्मा, टीआई सोनी सहित 8 पुलिसकर्मियों पर केस के आदेश
करीब 6 महीने पहले वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को आस्ट्रलिया ने 6 विकेट से हरा दिया। भारत की हार से हर भारतीय दुखी था। उधर भारतीय टीम के खिलाड़ी भी मैदार साफ मायूस दिखाई दे रहे थे। रोहित और सिराज की आंखों में हार के बाद आंसू थे। खिलाड़ियों के इस हाल से ड्रेसिंग रूम के माहौल का अंदाजा लगाया ही जा सकता है। हार से हताश खिलाड़ियों के मनोबल को ऊर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए थे, और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था।
![1d122949-6ae]()
![sandeep mishr]()
ये खबर भी पढ़िए...T20 World Cup 2024 में सबसे अधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाड़ी
सूर्या-बुमराह और राहुल की जमकर तारीफ
ये खबर भी पढ़िए...IND vs SA T20 Final : भारत ने 7 रन से जीता टी 20 वर्ल्ड कप, हार के मुंह से छीनकर लाए जीत
पहले एक्स पर भी दी थी बधाई
08b6b818-f70
ये खबर भी पढ़िए...Virat Kohli : चैंपियन बनते T20 से संन्यास का ऐलान, आखिरी मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच
17 साल बाद टीम इंडिया टी 20 विश्व पर कब्जा
6b239569-9d0
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर लसूडिया पुलिस का शर्मनाक काम, चालान में आरोपी ही बदल दिए, डीसीपी विश्वकर्मा, टीआई सोनी सहित 8 पुलिसकर्मियों पर केस के आदेश
जब टीम इंडिया के ड्रेंसिग रुम आ गए थे पीएम मोदी
1d122949-6ae
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA