पीएम मोदी ने देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, काशी विश्वनाथ में MP के CM ने कराई थी स्थापित
Amresh Kushwaha | Apr 29, 2026, 14:08 IST
pm modi kashi vishwanath vikramaditya vedic clock features
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। उज्जैन से आई यह घड़ी सूर्योदय पर आधारित काल गणना और भारतीय पंचांग की सटीक जानकारी देती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 29 अप्रैल को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। बता दें कि इस घड़ी की स्थापना 04 अप्रैल को एमपी के सीएम मोहन यादव ने करवाई थी। जानें क्या है इस घड़ी का महत्व...
![4440101-pm-modi-vedic-clock-1123-429887]()
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर महाकाल की नगरी उज्जैन से यह विशेष भेंट बाबा विश्वनाथ को समर्पित की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 03 अप्रैल को यह घड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की थी।
इसके ठीक अगले दिन 04 अप्रैल को इसे काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर में स्थापित किया गया था। उज्जैन में पहली घड़ी की सफलता के बाद, सभी ज्योतिर्लिंगों में इसे स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
![b8971089-6b9]()
यह केवल समय दिखाने वाला यंत्र नहीं, बल्कि चलता-फिरता डिजिटल पंचांग है। इस घड़ी के माध्यम से श्रद्धालु और शोधार्थी वैदिक समय, अपनी वर्तमान लोकेशन, विक्रम संवत मास, ग्रहों की स्थिति, भद्रा, चंद्र स्थिति और नक्षत्रों की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार डॉ. श्रीराम तिवारी के अनुसार, यह घड़ी युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
![ghadi-1775379293994-191649]()
इस घड़ी की कार्यप्रणाली बेहद रोचक है। वैदिक पद्धति के अनुसार, पूरे दिन को 30 मुहूर्तों में विभाजित किया गया है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक 15 मुहूर्त और सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक 15 मुहूर्त होते हैं।
सामान्यतः एक मुहूर्त 48 मिनट का होता है, लेकिन सूर्य के कोण (Solar Angle) के आधार पर इसमें सूक्ष्म बदलाव होते रहते हैं। इसकी सूक्ष्म गणना कुछ इस प्रकार है:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, मध्य प्रदेश सरकार अपनी ऐतिहासिक स्मृतियों को सहेजने में जुटी है। वाराणसी के बाद, आने वाले समय में अयोध्या के राम मंदिर सहित देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों पर इस विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को स्थापित करने की योजना तैयार की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...
सीएम मोहन यादव का यूपी को तोहफा, उज्जैन के बाद अब काशी विश्वनाथ में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, बाबा विश्वनाथ को समर्पित करेंगे वैदिक घड़ी
सीएम मोहन यादव ने राजधानी में किया वैदिक घड़ी का लोकार्पण, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, वैदिक घड़ी का करेंगे उद्घाटन, जानें उनका पूरा शेड्यूल
4440101-pm-modi-vedic-clock-1123-429887
उज्जैन से काशी पहुंची थी यह वैदिक घड़ी
इसके ठीक अगले दिन 04 अप्रैल को इसे काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर में स्थापित किया गया था। उज्जैन में पहली घड़ी की सफलता के बाद, सभी ज्योतिर्लिंगों में इसे स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
b8971089-6b9
सूर्य की चाल से चलती है यह अनोखी घड़ी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से सूर्योदय पर आधारित है। आम घड़ियों के विपरीत, यह एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय के चक्र को आधार मानती है। यह जिस स्थान पर लगी होती है, वहां के सटीक सूर्योदय के समय के अनुसार अपनी गणना बदल लेती है। इसके साथ ही, यह घड़ी भारतीय मानक समय (IST) से भी जुड़ी रहती है। इससे परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बना रहता है।
एक क्लिक पर पंचांग और ग्रहों की स्थिति
मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार डॉ. श्रीराम तिवारी के अनुसार, यह घड़ी युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
ghadi-1775379293994-191649
वैदिक समय प्रणाली: 30 मुहूर्तों का चक्र
सामान्यतः एक मुहूर्त 48 मिनट का होता है, लेकिन सूर्य के कोण (Solar Angle) के आधार पर इसमें सूक्ष्म बदलाव होते रहते हैं। इसकी सूक्ष्म गणना कुछ इस प्रकार है:
- 1 मुहूर्त = 30 कला
- 1 कला = 30 काष्ठा
- 1 काष्ठा = 3.2 सेकंड
हर ज्योतिर्लिंग पर होगी स्थापना
ये खबर भी पढ़िए...
सीएम मोहन यादव का यूपी को तोहफा, उज्जैन के बाद अब काशी विश्वनाथ में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, बाबा विश्वनाथ को समर्पित करेंगे वैदिक घड़ी
सीएम मोहन यादव ने राजधानी में किया वैदिक घड़ी का लोकार्पण, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, वैदिक घड़ी का करेंगे उद्घाटन, जानें उनका पूरा शेड्यूल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava