मन की बात में PM मोदी ने बच्चों को दिए नए टास्क, गर्मी की छुट्टियों को बनाएं खास
Kaushiki | Mar 30, 2025, 15:18 IST
pm modi ki man ki baat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में नई गतिविधियों में भाग लेने और #Myholidays हैशटैग के साथ अपने अनुभव साझा करने का सुझाव दिया है।
आज (30 मार्च 2025) को 'मन की बात' कार्यक्रम के 120वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को आगामी गर्मी की छुट्टियों में क्रिएटिव और प्रोडक्टिव एक्टिविटीज में भाग लेने के लिए इंस्पायर्ड किया। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चे नई टैलेंट्स डेवेलोप करने के लिए विभिन्न वर्कशॉप्स, जैसे तकनीकी शिविरों में शामिल हो सकते हैं। साथ ही, वालंटियर एक्टिविटीज में भी भाग ले सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... मन की बात में पीएम मोदी ने एमपी के खिलाड़ी देव कुमार मीणा का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों और उनके माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपनी छुट्टियों के अनुभव #Myholidays हैशटैग के साथ साझा करें। उन्होंने वादा किया कि वे आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम में कुछ अनुभवों को साझा करेंगे।
बता दें कि, गर्मी की छुट्टियों को मीनिंगफुल बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 'MY-Bharat' कैलेंडर का इंट्रोडक्शन दिया। इस कैलेंडर में अध्ययन यात्राएं (study tours), जन औषधि केंद्रों (Jan Aushadhi Kendras) की कार्यप्रणाली जानना, सीमावर्ती गांवों (border villages) का अनुभव लेना, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों (Cultural and sports activities) में भाग लेना और अंबेडकर जयंती पर हाईकिंग शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के मन की बात, गणतंत्र दिवस, महाकुंभ और स्टार्टअप्स पर खास चर्चा
गर्मी के मौसम में जल संरक्षण की जरूरतों पर बल देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने 'Catch the Rain' अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 7-8 वर्षों में इस अभियान के तहत 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संचित किया गया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपने घरों के बाहर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर से चलेगी ट्रेन, PM MODI दिखाएंगे हरि झंडी, किराया सिर्फ 10 रुपए
प्रधानमंत्री ने हाल ही में आयोजित 'फिट इंडिया कार्निवाल' और 'खेलो इंडिया पैरा गेम्स' में बढ़ते उत्साह और भागीदारी की सराहना की। उन्होंने इन खेलों में प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या को देखकर खुशी व्यक्त की और सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
ये खबर भी पढ़ें... Board Exam Tips: ऐसे लिखें अपना गणित का पेपर, मिलेंगे फुल मार्क्स
ये खबर भी पढ़ें... मन की बात में पीएम मोदी ने एमपी के खिलाड़ी देव कुमार मीणा का किया जिक्र
#Myholidays कैंपेन की शुरुआत
MY-Bharat कैलेंडर का अनावरण
ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के मन की बात, गणतंत्र दिवस, महाकुंभ और स्टार्टअप्स पर खास चर्चा
वाटर कन्सेर्वटिव पर जोर
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर से चलेगी ट्रेन, PM MODI दिखाएंगे हरि झंडी, किराया सिर्फ 10 रुपए
फिट इंडिया और पैरा खेलों की सराहना
ये खबर भी पढ़ें... Board Exam Tips: ऐसे लिखें अपना गणित का पेपर, मिलेंगे फुल मार्क्स
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman