अमेरिका में पीएम मोदी का स्वागत, ब्लेयर हाउस में एलन मस्क और तुलसी गबार्ड से की चर्चा

Jitendra Shrivastava | Feb 13, 2025, 23:53 IST
Share
thesootr
pm-modi-meets-elon-musk Photograph: (thesootr)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे के दौरान ब्लेयर हाउस में कई हाई-प्रोफाइल लोगों से मिले। उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, अमेरिका के NSA माइकल वाल्ट्ज और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से महत्वपूर्ण चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे पर वाशिंगटन डीसी पहुंचे। यहां उन्होंने ब्लेयर हाउस में कई महत्वपूर्ण बैठकें की। इस दौरान उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइकल वाल्ट्ज और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। इन बैठकों का उद्देश्य भारत-अमेरिका के व्यापार, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करना था। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी बैठक में मौजूद रहे। मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

एलन मस्क के साथ बातचीत

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से पीएम मोदी ने व्यापार और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पर चर्चा की। भारत में टेस्ला की संभावनाओं और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में निवेश को लेकर बातचीत हुई। स्पेसएक्स और ISRO के बीच संभावित सहयोग पर भी चर्चा की गई।

ये खबरें भी पढ़ें...

पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस, यात्रा से मजबूत होंगे भारत-फ्रांस रक्षा संबंध, नए सौदे होंगे

परीक्षा पे चर्चा 2025 में पीएम मोदी और 12 सितारे देंगे तनाव से निपटने की सलाह

NSA माइकल वाल्ट्ज से सुरक्षा और रणनीतिक चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइकल वाल्ट्ज के साथ यह बैठक दिन की पहली महत्वपूर्ण बैठक थी। इस बैठक में भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। भारत और अमेरिका साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए।

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात

ब्लेयर हाउस में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से भी मुलाकात की। मोदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।

ये खबरें भी पढ़ें...

पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में इस दिन शपथ लेंगे दिल्ली के नए सीएम

दिल्ली विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी के वो तीर जिसने AAP को कर दिया घायल

भारत-अमेरिका संबंधों को मिलेगी मजबूती

इन सभी बैठकों के पीछे मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, सुरक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना था।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अमेरिका
  • एलन मस्क
  • देश दुनिया न्यूज
  • तुलसी गबार्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा