राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को नई सरकार बनाने के लिए बुलाया, 9 जून को होगा शपथ ग्रहण

Vikram Jain | Published:
Share
द सूत्र
द सूत्र

नरेंद्र मोदी को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को नई सरकार बनाने का न्योता दिया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 जून को होगा।

NEW DELHI. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को नई सरकार बनाने का न्योता दिया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 जून को होगा। मोदी शुक्रवार शाम को 6 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। इस दौरान दही-चीनी भी खिलाया। NDA नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर अपना समर्थन पत्र सौंपा इस दौरान चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार और जेपी नड्डा साथ में मौजूद रहे।

मोदी को चुना गया संसदीय दल का नेता


नरेंद्र मोदी को शुक्रवार 7 जून को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद थे। इसके बाद NDA ने दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा। बैठक के बाद मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर मिले। इसके बाद पीएम शाम को 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके बाद मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा रहेगी

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर की रेडिसन ब्लू होटल में खाने के पास मंडरा रहे थे कॉकरोच

राजनाथ ने रखा पीएम पद के लिए मोदी के नाम का प्रस्ताव


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने स्वागत भाषण दिया। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

इसके बाद TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, JDU प्रमुख और बिहार के CM नीतीश कुमार ने समर्थन का ऐलान किया। मोदी 9 जून को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे। कितने मंत्री शपथ लेंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई।

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा, '18वीं लोकसभा बनने जा रही है। 18 का बहुत महत्व है। 18वीं लोकसभा युवा और नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा होगी। ये वो 25 साल हैं जो अमृतकाल के 25 साल हैं। हम उन सपनों को पूरा करने जा रहे हैं। 18वीं लोकसभा इन सबका पड़ाव है। हमें देश की तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में देश जिस गति से आगे बढ़ा, समाज के हर वर्ग में परिवर्तन साफ-साफ देखा जा सकता है, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। 18वीं लोकसभा के हमारे 5 साल के कार्यकाल में हम उतने ही समर्पण भाव में देश की आशाओं-आकाक्षांओं को पूरा करने में कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे।

मोदी के शपथ ग्रहण में शेख हसीना, नेपाल के पीएम के आने की संभावना


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल, मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौत, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के शामिल होने की संभावना है।

मोदी 3.0 के नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह NDA के घटक दलों के साथ वन टू वन मीटिंग कर रहे हैं। इस बैठक में मंत्रिमंडल में सीटों के बंटवारे और पोर्टफोलियो पर घटक दलों की डिमांड सुनी जा रही है, जिसके आधार पर नई मंत्रिमंडल का स्वरूप तैयार होगा। अब तक RLD नेता जयंत चौधरी, NCP नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अजित पवार और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी बैठक करके जा चुके हैं। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक करने पहुंचे हैं।



Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • मोदी सरकार
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
स्वच्छ सर्वेक्षण पर प्रेस नोट में लिखा- जोड़ी वाले शहर को टॉप 3 में नहीं लिया, क्या इतने हैं इंदौर के अंक

By Sanjay Gupta

स्वच्छ सर्वेक्षण पर प्रेस नोट में लिखा- जोड़ी वाले शहर को टॉप 3 में नहीं लिया, क्या इतने हैं इंदौर के अंक
छोटे प्लॉट वालों की बल्ले-बल्ले! अब जमीन जोड़कर बना सकेंगे अपार्टमेंट और कमर्शियल बिल्डिंग,नगर तथा ग्राम निवेश विभाग बदल रहा नियम

By Arohi Raj

छोटे प्लॉट वालों की बल्ले-बल्ले! अब जमीन जोड़कर बना सकेंगे अपार्टमेंट और कमर्शियल बिल्डिंग,नगर तथा ग्राम निवेश विभाग बदल रहा नियम
आत्मानंद स्कूलों की भर्ती पर बड़ा अपडेट: इस दिन आएगा फाइनल रिजल्ट, जानिए कब मिलेगी नियुक्ति?

By Umeshwari Baghel

आत्मानंद स्कूलों की भर्ती पर बड़ा अपडेट: इस दिन आएगा फाइनल रिजल्ट, जानिए कब मिलेगी नियुक्ति?
अग्निवीरों और महिला TTE में ट्रेन के अंदर बहस, चालान बनवाने की जिद पर सूरतगढ़ में RPF पहुंची

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अग्निवीरों और महिला TTE में ट्रेन के अंदर बहस, चालान बनवाने की जिद पर सूरतगढ़ में RPF पहुंची
वेडिंग सीजन के बीच रेलवे ने दिया झटका, रायपुर से होकर गुजरने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

By Umeshwari Baghel

वेडिंग सीजन के बीच रेलवे ने दिया झटका, रायपुर से होकर गुजरने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट
हाईकोर्ट बोला- पुलिस अफसरों को कानून की बुनियादी समझ नहीं, जांच के तरीके पर उठाए गंभीर सवाल, ये है पूरा मामला

By Jageshwar Prasad

हाईकोर्ट बोला- पुलिस अफसरों को कानून की बुनियादी समझ नहीं, जांच के तरीके पर उठाए गंभीर सवाल, ये है पूरा मामला
Rajasthan Weather : नवंबर में गर्मी का एहसास, पश्चिमी विक्षोभ के बाद 16 नवंबर से बदलेगा मौसम

By Jyoti Mahender Bhardwaj

Rajasthan Weather : नवंबर में गर्मी का एहसास, पश्चिमी विक्षोभ के बाद 16 नवंबर से बदलेगा मौसम