RSS का योगदान अमूल्य, भारत की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा संगठन : पीएम मोदी

Jitendra Shrivastava | Feb 21, 2025, 23:30 IST
Share
thesootr
pm-modi-praises-rss Photograph: (thesootr)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संघ ने उनके जैसे लाखों लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि संघ ने उन्हें और लाखों देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और देश के लिए जीने की प्रेरणा दी। पीएम मोदी ने मराठी भाषा को अमृत से भी मीठी भाषा बताया और कहा कि इसे शास्त्रीय भाषा का दर्जा देना उनके जीवन का सौभाग्य है।

RSS का योगदान अमूल्य: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 100 साल पहले बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बीज, आज एक वट वृक्ष बन चुका है। यह संगठन भारत की महान संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है और मेरे जैसे लाखों लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दे रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की शपथ 20 को, पीएम मोदी और उद्योगपति होंगे शामिल

GIS से पहले उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि, सीएम मोहन बोले- 4 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा एमपी का बजट

मराठी भाषा से RSS के जरिए जुड़ने का सौभाग्य

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें RSS की वजह से मराठी भाषा और परंपरा से जुड़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संघ ने मुझे मराठी परंपरा और भाषा से जुड़ने का सौभाग्य दिया है। मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और मैं इसे सीखने का प्रयास करता रहा हूं।
पीएम मोदी ने इस मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 साल, अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती और भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सभी हमारे गौरवशाली इतिहास का हिस्सा हैं और हमें इन पर गर्व करना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

वीकेंड पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से रीवा में भारी भीड़, 8 किमी तक लगा जाम

BBC ने FDI नियमों की उड़ाई धज्जियां, ED ने ठोका 3.44 करोड़ का जुर्माना

मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देना सौभाग्य की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देना उनके जीवन का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ मराठी भाषी लोग दशकों से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे, और अब यह सपना पूरा हुआ।
पीएम मोदी ने इस साहित्य सम्मेलन को सिर्फ एक भाषा या राज्य तक सीमित नहीं बताया। उन्होंने कहा कि मराठी साहित्य का यह सम्मेलन भारत की आजादी की लड़ाई, महाराष्ट्र की संस्कृति और देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • आरएसएस
  • RSS
  • देश दुनिया न्यूज
  • मराठी साहित्य सम्मेलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच