2000 साल में पहली बार अमेरिका से चुना गया पोप, रॉबर्ट प्रीवोस्ट ने दिया ये मैसेज
Rohit Sahu | May 09, 2025, 09:41 IST
pope robert
अमेरिका से पहले पोप बनने का गौरव पाने वाले प्रीवोस्ट अब विश्व भर के 1.3 अरब कैथोलिकों के आध्यात्मिक पथप्रदर्शक बन गए हैं। 2000 साल में पहली बार किसी अमेरिकी को पोप चुना गया है।
वेटिकन सिटी से आई बड़ी खबर ने दुनिया को चौंका दिया 69 वर्षीय कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया है। रोमन कैथोलिक चर्च के दो हजार साल लंबे इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि अमेरिका से किसी कार्डिनल को पोप चुना गया है। उन्होंने पोप लियो 14वें नाम अपनाया है और अपनी पहली प्रतिक्रिया में दुनिया से शांति और करुणा की अपील की।
7 मई को शुरू हुए गोपनीय कॉन्क्लेव के दूसरे दिन, जैसे ही सिस्टीन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकला, पूरे वेटिकन में खुशी की लहर दौड़ गई। यह संकेत था कि नए पोप का चुनाव हो चुका है। इसके बाद कार्डिनल प्रोटोडीकन दोमिनिक मैम्बर्ती ने अबेमुस पापम (हमें पोप मिला) की घोषणा की। दरअसल सफेद धुआं निकलना एक सांकेतिक प्रक्रिया है जिसमें पोप को चुनाव होता है।
रॉबर्ट प्रीवोस्ट को 133 कार्डिनल्स के मतों से चुना गया, जिनमें से 83 से अधिक वोट उनके पक्ष में पड़े। दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर उन्होंने 267वें पोप के रूप में पद संभाला। 1900 के बाद यह पांचवीं बार है जब दो दिन में नया पोप चुना गया।
सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से जनता को संबोधित करते हुए पोप लियो 14वें ने स्पेनिश भाषा में कहा कि शांति आपके साथ हो। सभी के हृदय में करुणा और प्रेम का भाव हो। उन्होंने मिशनरी के तौर पर काम करने वालों की सराहना की। नए पोप ने कहा कि वे उन सभी लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं जो बिना डर के यीशु का प्रचार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो पोप फ्रांसिस की तरह ही लोगों को आशीर्वाद देना चाहते हैं।
21 अप्रैल को पोप फ्रांसिस के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। पोप लियो 14वें ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे फ्रांसिस की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले सभी कार्डिनल्स को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें...संसद तक पहुंचा जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट का मामला, पुलिस के हाथ अब भी खाली
कॉन्क्लेव की परंपरा 13वीं शताब्दी से चली आ रही है। वेटिकन संविधान के अनुसार, किसी पोप के निधन के 15 से 20 दिनों के भीतर नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है। वोटिंग से पहले हर कार्डिनल गोपनीयता की शपथ लेता है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और धार्मिक मर्यादा में हो।
यह भी पढ़ें...कौन होंगे नए पोप? जानिए चुनाव प्रक्रिया और 4 प्रमुख दावेदारों के बारे में
जैसे ही घोषणा हुई, सेंट पीटर्स स्क्वायर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज से स्वागत किया। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दे रहे थे। यह दृश्य एक विश्वव्यापी धार्मिक उत्सव जैसा था, जहां हर आँख में उम्मीद और आस्था की चमक थी।
thesootr links
Pope Francis | Pope Election | America
कॉन्क्लेव के दूसरे दिन ही निकला सफेद धुआं
69 साल के रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पोप लियो 14वें
डरो मत, प्रेम के साथ जीयो
पोप फ्रांसिस को दी श्रद्धांजलि, जताया आभार
यह भी पढ़ें...संसद तक पहुंचा जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट का मामला, पुलिस के हाथ अब भी खाली
13वीं सदी से चली आ रही परंपरा
यह भी पढ़ें...कौन होंगे नए पोप? जानिए चुनाव प्रक्रिया और 4 प्रमुख दावेदारों के बारे में
45 हजार से ज्यादा लोगों ने मनाया उत्सव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Pope Francis | Pope Election | America
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava