पोर्न स्टार रिया बर्डे को बचाने कोर्ट में उतरी वकीलों की फौज, करीब डेढ़ घंटे तक चली जोरदार बहस, जानें फिर क्या हुआ?
Raj Singh | Sept 28, 2024, 09:14 IST
the sootr
पोर्न इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर बांग्लादेश से होने और भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है। पुलिस ने पोर्न एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश किया।
महाराष्ट्र पुलिस ने पोर्न इंडस्ट्री ( Porn Industry ) की फेमस एक्ट्रेस रिया बर्डे ( Actress Riya Birde ) को गिरफ्तार किया है। उसे अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेश की निवासी हैं और फर्जी दस्तावेजों ( Fake documents ) के आधार पर अपने परिवार के साथ भारत में रह रही थी। रिया को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसकी मां, बहन, भाई और पिता की भी तलाश कर रही है।
पुलिस ने जब रिया को कोर्ट में पेश किया तो उसके पक्ष में 7 वकीलों की फौज खड़ी हो गई। उन्होंने पोर्न स्टार की गिरफ्तारी का विरोध किया। वकीलों ने ठाणे पुलिस से सवाल किया कि वे किस आधार पर साबित कर सकते हैं कि रिया बर्डे बांग्लादेशी है। करीब डेढ़ घंटे की बहस के बाद कोर्ट ने रिया को 1 अक्टूबर 2024 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्ड भारतीय नहीं, बल्कि बांग्लादेशी, मुंबई में ऐसे खुला राज
रिया बर्डे एडल्ट इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख ( Aarohi Barde and Banna Sheikh ) के नाम से मशहूर है। वह राज कुंद्रा प्रोडक्शन हाउस ( Raj Kundra Production House ) में भी काम कर चुकी है। उसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप में हिल लाइन पुलिस ने उल्हासनगर से गिरफ्तार किया है।
रिया के अलावा शिकायत में उसकी मां अंजलि बर्डे (रूबी शेख), पिता अरविंद बर्ड, भाई रवींद्र बर्डे (रियाज शेख) और बहन रितु (मोनी शेख) का भी नाम है।
पुलिस ने बताया कि रिया बर्डे की मां बांग्लादेशी है। वह अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ अवैध तरीके से भारत आई थी और यहीं बस गई। कुछ साल पहले उन्होंने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी, जो खुद को पश्चिम बंगाल का बता रहा था। बाद में उसकी मदद से उन्होंने अपने और बच्चों के फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। रिया के पास खुद को भारतीय साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र से लेकर पासपोर्ट तक कई फर्जी दस्तावेज हैं। दरअसल इस बात का खुलासा तब हुआ जब रिया बर्ड के एक करीबी दोस्त ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसका नाम प्रशांत मिश्रा है। मिश्रा ने बताया कि रिया भारतीय नहीं, बल्कि बांग्लादेशी है।
एक अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रिया
पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्ड भारतीय नहीं, बल्कि बांग्लादेशी, मुंबई में ऐसे खुला राज
राज कुंद्रा प्रोडक्शन हाउस से जुड़ चुका है नाम
रिया के अलावा शिकायत में उसकी मां अंजलि बर्डे (रूबी शेख), पिता अरविंद बर्ड, भाई रवींद्र बर्डे (रियाज शेख) और बहन रितु (मोनी शेख) का भी नाम है।
रिया बर्डे को लेकर खुलासा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari